{"_id":"6515d147fcfe65060b00b184","slug":"memorandum-submitted-to-sdm-regarding-revised-land-revenue-issue-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1008-9761-2023-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: संशोधित भू राजस्व मामले को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: संशोधित भू राजस्व मामले को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
सुजानपुर/हमीरपुर। संशोधित भू-राजस्व मामले को लेकर संयुक्त पटवारी एवं कानूनगो संघ ने वीरवार को विरोध जताया तथा एसडीएम को ज्ञापन देकर इसमें संशोधन की मांग उठाई। महासंघ ने विरोध जताते हो कहा है कि संघ से विचार-विमर्श किए बिना इसे लागू किया तो इसका जमकर विरोध किया जाएगा।
वीरवार को संघ के अध्यक्ष मिलाप चंद शर्मा उपाध्यक्ष अविनाश चंद्र आदि की अगुवाई में दर्जनों पटवारी और कानूनगो संघ के सदस्यों ने एसडीएम सुजानपुर राकेश शर्मा को एक ज्ञापन सौंपा। इकाई अध्यक्ष मिलाप चंद शर्मा ने कहा कि राजस्व विभाग में पहले ही 25 से 70 फीसदी पद रिक्त चल रहे हैं। इसके अलावा पटवारी तथा कानूनगो पर इतने राजस्व कार्यों का जिम्मा है कि इन्हें निपटाने में ही समय कम पड़ जाता है। ऐसे में तय समय अवधि में राजस्व कार्य निपटाना मुश्किल ही नहीं असंभव है। इसे लेकर प्रदेश सरकार से मांग है कि सरकार संशोधित अधिनियम को महासंघ के साथ बैठक करके चर्चा के बाद लागू करे।