फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Mega mock exercise based on earthquake will be held on June 6

Hamirpur (Himachal) News: भूकंप पर आधारित मेगा मॉक एक्सरसाइज छह जून को होगी

Wed, 28 May 2025 12:24 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 28 May 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
एसडीएमए ने एनडीएमए के सहयोग से वर्चुअल माध्यम से आयोजित की कार्यशाला
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। भूकंप जैसी आपदा के दौरान बचाव एवं राहत कार्यों को सुनियोजित और प्रभावी ढंग से अंजाम देने के अभ्यास और आपदा प्रबंधन से संबंधित संसाधनों के आकलन के लिए छह जून को प्रदेशव्यापी मेगा मॉक एक्सरसाइज के तहत हमीरपुर में भी यह एक्सरसाइज की जाएगी। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एसडीएमए) द्वारा राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) के तकनीकी सहयोग से आयोजित की जा रही इस मेगा मॉक एक्सरसाइज की तैयारियों के लिए मंगलवार को एक कार्यशाला आयोजित की गई।
वर्चुअल माध्यम से आयोजित इस कार्यशाला में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) हमीरपुर के अधिकारियों और अन्य विभागों के अधिकारियों ने भी भाग लिया। कार्यशाला के दौरान एनडीएमए के सीनियर कंसल्टेंट मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) सुधीर बहल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मेगा मॉक एक्सरसाइज के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की आपदा से निपटने के लिए जिला स्तर पर डीडीएमए के माध्यम से इंसीडेंस रिस्पांस सिस्टम (आईआरएस) यानी घटना प्रतिक्रिया प्रणाली विकसित की गई है तथा जिला एवं उपमंडल स्तर पर आपदा प्रबंधन प्लान भी बनाए गए हैं। इसमें डीडीएमए और आपदा प्रबंधन से संबंधित सभी विभागों के अधिकारियों के अलावा स्वयंसेवी संस्थाओं, आपदा मित्रों, अन्य वॉलंटियरों तथा आम नागरिकों की भागीदारी भी सुनिश्चित की जानी चाहिए। इस कार्यशाला में एडीसी अभिषेक गर्ग, एसडीएम संजीत सिंह, जिला राजस्व अधिकारी जगदीश सांख्यान और आपदा प्रबंधन से संबंधित सभी विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed