{"_id":"5d9e1bf78ebc3e01622a2eb9","slug":"medical-college-hamirpur-hp-news-sml3103704167","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कॉलेज के निर्माण को लेकर एमओयू साइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कॉलेज के निर्माण को लेकर एमओयू साइन
विज्ञापन
केंद्रीय लोनिवि और मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के बीच एमओयू पर साइन होने के बाद दोनों विभागों के अधिकार?
- फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हमीरपुर के स्थायी परिसर के निर्माण को लेकर केंद्रीय लोक निर्माण विभाग और मेडिकल कॉलेज के अधिकारियों के बीच बुधवार को एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए।
इस अवसर पर केंद्रीय लोक निर्माण विभाग के विशेष महानिदेशक सुधीर कुमार चावला अपने विभाग के अन्य उच्च अधिकारियों के साथ और मेडिकल कॉलेज की तरफ से प्रधानाचार्य डॉ. अनिल चौहान अस्पताल के उच्च अधिकारियों के साथ उपस्थित रहे।
मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के लिए 16 एकड़ की भूमि जोलसपड़ में आवंटित की गई है। जो कि हमीरपुर बस अड्डे से लगभग 8 किमी दूर हमीरपुर-नादौन राजमार्ग पर स्थित है। पहले चरण में मेडिकल कॉलेज अस्पताल एवं होस्टल के निर्माण का प्रावधान रखा गया है। अस्पताल में 300 बेड की क्षमता होगी। यहां 6 ओटीए, 20 बेड आईसीयू सभी तरह की डायग्नॉस्टिक सुविधा उपलब्ध होंगी। बीते साल मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और पूर्व केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने हमीरपुर से ऑनलाइन शिलान्यास किया था। इसके बाद भूमि और भवन निर्माण की प्रक्रिया को लेकर औपचारिकताएं पूरी की जा रही थीं। अब एमओयू साइन होने के बाद भवन निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। वर्तमान में पुराने सिविल अस्पताल भवन में कॉलेज की कक्षाएं चल रही हैं।