{"_id":"62f7f0801bcc4b2b412603f5","slug":"medical-college-cadre-doctors-will-have-online-attendance-hamirpur-hp-news-sml4183593179","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कॉलेज कैडर के चिकित्सकों की लगेगी ऑनलाइन हाजिरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कॉलेज कैडर के चिकित्सकों की लगेगी ऑनलाइन हाजिरी
शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Aug 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर (हि. प्र.) फटाफट
Medical college cadre doctors will have online attendance
Link Copied
हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हमीरपुर में मेडिकल कॉलेज कैडर के प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर और अन्य चिकित्सकों की अब ऑनलाइन हाजिरी लगेगी। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग ने मेडिकल कॉलेज प्रबंधन को यह फरमान जारी किए हैं। जल्द ही मेडिकल कॉलेज प्रबंधन आयोग के निर्देशानुसार इस संबंध में कार्रवाई अमल में लाएगा। जानकारी के मुताबिक बायोमीट्रिक हाजिरी के साथ-साथ कैमरे में चिकित्सक का फोटो भी दिखेगा। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग (एनएमसी) के पास इस हाजिरी की सीधी फीडबैक जाएगी। इससे मनमर्जी से अस्पताल आने वाले चिकित्सकों पर भी रोक लगेगी और सभी समय पर अस्पताल पहुंचेंगे और ड्यूटी से वापस जाएंगे।
विज्ञापन
कुछ दिन पूर्व ही अस्पताल में राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग की ओर से एक टीम ने निरीक्षण किया था और इसी दौरान यह निर्देश भी कॉलेज प्रबंधन को जारी किए थे। मेडिकल कॉलेज में 170 से अधिक कॉलेज कैडर के चिकित्सक हैं, जिनकी हाजिरी अब ऑनलाइन लगेगी। वहीं, अन्य स्टाफ व आउटसोर्स कर्मचारियों की बायोमीट्रिक हाजिरी फिलहाल कोरोना संक्रमण के चलते बंद कर दी गई है। इस संबंध में मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. सुमन यादव ने कहा कि एनएमसी ने ऑनलाइन हाजिरी के निर्देश दिए हैं। जैसे ही वहां से इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश आएंगे, उस तरीके से मशीनरी व उपकरण खरीदे जाएंगे। बायोमीट्रिक हाजिरी कब शुरू होगी, फिलहाल इसकी सूचना नहीं है, लेकिन इस संबंध में निर्देश मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।