फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Many pensioners left the world waiting for the dues to be paid.

Hamirpur (Himachal) News: देय बकाया राशि के इंतजार में कई पेंशनर दुनिया छोड़ गए

Sun, 17 Dec 2023 12:35 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Dec 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिलेभर में 17 दिसंबर को पेंशनर दिवस मनाया जाएगा। इसमें पेंशनर अपनी मांगों को लेकर भविष्य के लिए रणनीति तैयार करेंगे। हिम आंचल पेंशनर्स संघ के प्रदेशाध्यक्ष योगराज शर्मा ने कहा कि नई सरकार के कार्यभार संभालने के बाद विभिन्न स्थानों पर पेंशनरों की विभिन्न समस्याओं के बारे में मुख्यमंत्री और अन्य नेताओं को बार-बार अवगत करवाया गया।
विज्ञापन


अभी तक मांगों को पूरा नहीं किया गया है। एक जनवरी 2016 से पेंशन संशोधन पर मिलने वाली देय बकाया राशि के इंतजार में कई पेंशनर्स इस दुनिया से चले गए हैं। अगर पेंशनरों को जीवित रहते उनकी बकाया राशि मिल पाए तो वह गौरवान्वित महसूस करेंगे और कुछ समय और अपना जीवन व्यतीत कर सकेंगे। पेंशनरों को पेंशन संशोधन की बकाया राशि का एकमुश्त भुगतान शीघ्र करने के बारे में आदेश जारी किए जाएं।
विज्ञापन

पेंशनरों को मिलने वाला चिकित्सा भत्ता लंबे अरसे से 400 रुपये मासिक है और दवाइयों के रेट आसमान छू रहे हैं। खांसी-जुकाम आदि की दवाई पूरी नहीं हो पाती। चिकित्सा भत्ता की राशि कम से कम 1500 रुपये मासिक की जाए। वेतन संशोधन पर मिलने वाली कम्युटेशन राशि के भुगतान के बारे में सरकार अभी कोई आदेश जारी नहीं कर पाई है। पेंशनरों एवं पारिवारिक पेंशनरों को दो वर्ष के अंतराल में एक मूल पेंशन के बराबर रियायती यात्रा भत्ता के रूप में प्रदान किया जाए। लंबित बिलों के शीघ्र भुगतान के लिए अतिरिक्त बजट आवंटित किया जाए। प्रदेश के पेंशनर्स एवं पारिवारिक पेंशनर्स को 65, 70 व 75 वर्ष की आयु पर मिलने वाले 5, 10 व 15 फीसदी पेंशन भत्ते को पेंशनरों की मूल पेंशन में समायोजित किया जाए। पहली जनवरी 2016 से देय पेंशन संशोधन की बकाया राशि में से सरकार की ओर से मात्र 20 फीसदी राशि का ही भुगतान किया है। वरिष्ठ पेंशनरों की गंभीर बीमारियों के कारण वित्तीय स्थिति भी नाजुक रहती है और बहुत से पेंशनर भुगतान न होने पर कोर्ट में जाने का भी दबाव बना रहे हैं। अत: संघ सरकार से पेंशनरों की 80 फीसदी बकाया राशि का शीघ्र भुगतान दिवाली से पहले करवाए, ताकि उन्हें कोर्ट जाने का मौका न मिले ।वहीं, हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण संघ के जिलाध्यक्ष अजमेर ठाकुर ने कहा कि एरियर का भुगतान नहीं हुआ है। संशोधित पेंशन का भी भुगतान नहीं हुआ है। 65-70 वर्ष आयु के पेंशनरों को 5, 10 व 15 फीसदी पेंशन भत्ते को पेंशनरों की मूल पेंशन में समायोजित नहीं किया गया है। मांगों को लेकर कई बार पत्राचार किया और मिले, लेकिन अभी तक मांगें पूरी नहीं हो पाईं। हिमाचल परिवहन मजदूर संघ के प्रदेशाध्यक्ष प्यार चंद ने कहा कि वेतन विसंगतियों को हटाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed