फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Major Mankotia left a distinct mark, transitioning from the military to politics.

Hamirpur (Himachal) News: सैनिक से सियासत तक अलग पहचान छोड़ गए मेजर मनकोटिया

Wed, 30 Sep 2026 02:03 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 30 Sep 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Major Mankotia left a distinct mark, transitioning from the military to politics.
केहर सिंह ठाकुर, निवासी चंबोह - फोटो : Archive
हमीरपुर। सैनिक पृष्ठभूमि से राजनीति में आए मेजर विजय सिंह मनकोटिया ने हिमाचल की सियासत में अपनी अलग पहचान बनाई। सेना की वर्दी से राजनीति के मैदान तक पहुंचे मनकोटिया विधायक और मंत्री के रूप में प्रदेश की राजनीति में सक्रिय रहे।
विज्ञापन

उनके निधन से वीरभूमि हमीरपुर के पूर्व सैनिकों में भी शोक की लहर है। हिमाचल प्रदेश पूर्व सैनिक लीग से लंबे समय तक जुड़े रहे मनकोटिया को पूर्व सैनिकों के हितों की आवाज मजबूती से उठाने वाले नेता के तौर पर याद किया जा रहा है। वह हिमाचल प्रदेश पूर्व सैनिक लीग के लंबे समय तक अध्यक्ष भी रहे।
विज्ञापन

मेजर मनकोटिया पूर्व सैनिकों से जुड़े मुद्दों को लेकर हमेशा सक्रिय रहे। वह पांच बार शाहपुर से विधायक और दो बार हिमाचल सरकार में मंत्री रहे।


कोट्स
मेजर मनकोटिया का देश और समाज के प्रति अमूल्य योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। भारतीय सेना में मेजर मलकोटिया की सेवाएं, कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और समर्पण सभी के लिए प्रेरणास्रोत रहेंगे। उनके निधन से समाज ने एक सम्माननीय और कर्तव्यपरायण व्यक्तित्व खो दिया है। -देशराज ठाकुर, पूर्व सैनिक निवासी सुजानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन


हिमाचल में बड़ी संख्या में लोग सेना से जुड़े हैं। मेजर मनकोटिया की सैन्य अधिकारी और नेता दोनों भूमिका अहम रही हैं। जिन्होंने पूर्व सैनिकों के मुद्दों को राजनीतिक और सार्वजनिक मंचों तक पहुंचाया, उनके निधन से पूर्व सैनिक समुदाय ने एक परिचित आवाज खो दी है। -कैप्टन रणजीत सिंह, निवासी रंगस

मनकोटिया की छवि एक ऐसी राजनीतिक शख्सियत की रही, जिसने दलगत सीमाओं के बावजूद हिमाचल की राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाई। बे बिना लाग-लपेट के अपनी बात रखने वाले नेता थे। -केहर सिंह ठाकुर, पूर्व सैनिक, निवासी चंबोह


मेजर मनकोटिया अपनी बेबाक राजनीतिक शैली के लिए भी जाने जाते थे। राजनीतिक जीवन में उनके कई मुद्दे और संघर्ष चर्चा में रहे, लेकिन अपनी बात स्पष्ट तरीके से रखने की उनकी शैली अलग थी। पूर्व सैनिकों के हितों को लेकर उनकी सक्रियता लंबे समय तक याद रहेगी। -मिलखी राम चंदेल, सेवानिवृत सूबेदार मेजर, निवासी बगवाड़ा

केहर सिंह ठाकुर, निवासी चंबोह

केहर सिंह ठाकुर, निवासी चंबोह- फोटो : Archive

केहर सिंह ठाकुर, निवासी चंबोह

केहर सिंह ठाकुर, निवासी चंबोह- फोटो : Archive

केहर सिंह ठाकुर, निवासी चंबोह

केहर सिंह ठाकुर, निवासी चंबोह- फोटो : Archive

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article