{"_id":"68c85bd420fc1dc1540fa067","slug":"loss-of-rs-1970-lakh-in-hamirpur-during-24-hours-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-166900-2025-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: हमीरपुर में 24 घंटे के दौरान 19.70 लाख रुपये का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: हमीरपुर में 24 घंटे के दौरान 19.70 लाख रुपये का नुकसान
Tue, 16 Sep 2025 12:02 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Tue, 16 Sep 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले के कई क्षेत्रों में पिछले दो दिनों के दौरान रुक-रुक कर हुई बारिश से भारी नुकसान हुआ है। सोमवार दोपहर तक पिछले 24 घंटों के दौरान जिले में सार्वजनिक और निजी संपत्ति को लगभग 19.70 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। इसके साथ ही इस मानसून सीजन में जिले भर में हुए नुकसान का आंकड़ा 338.54 करोड़ रुपये से भी अधिक हो गया है। इस दौरान जल शक्ति विभाग को सर्वाधिक 184.20 करोड़ रुपये, लोक निर्माण विभाग को 141.13 करोड़ रुपये, बिजली बोर्ड को 2.07 करोड़ और शिक्षा विभाग को 1.99 करोड़ रुपये, स्वास्थ्य विभाग को डेढ़ लाख और मत्स्य पालन विभाग को 55 हजार रुपये की क्षति हुई है। बागवानी विभाग ने विभिन्न फसलों को हुए 18.06 लाख रुपये और कृषि विभाग ने 35.02 लाख रुपये के नुकसान की रिपोर्ट प्रेषित की है।
जलशक्ति विभाग की 35 पेयजल स्कीमें ठप
जिले में 35 पेयजल योजनाएं ठप हैं। इस कारण कई क्षेत्रों में पेयजल संकट बना हुआ है। कई क्षेत्रों में दूसरे दिन पानी आ रहा है। हालांकि जल शक्ति विभाग का दावा है कि प्रभावित क्षेत्रों में अन्य पेयजल योजनाओं से पानी मुहैया करवा जा रहा है। जल शक्ति विभाग के एसई नीरज भोगल ने बताया कि विभाग सभी पेयजल योजनाओं को बहाल करने में जुटा हुआ है। उन्होंने बताया कि कई जगह पेयजल पाइप टूटे हैं। जल्द ही पेयजल पाइपों को दुरुस्त किया जाएगा।