फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   local body election, in third phase 78.50 percent voting

हमीरपुर जिले में तीसरे चरण में रिकॉर्ड 78.50 फीसदी लोगों ने किया मतदान

Thu, 21 Jan 2021 07:35 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jan 2021 07:35 PM IST
विज्ञापन
local body election, in third phase 78.50 percent voting
जिला हमीरपुर की ग्राम पंचायत चौकी जंबाला में मतदान करने के लिए कतार में लगे लोग। - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। जिले में तीसरे चरण के मतदान के दौरान कुल 78.50 फीसदी मतदान हुआ है, जो पहले चरण 75.77 फीसदी और दूसरे चरण में 77.22 फीसदी से अधिक है। जिले के 6 विकास खंडों की 81 ग्राम पंचायतों के कुल 457 मतदान केंद्रों पर सुबह 8 बजे तीसरे चरण का मतदान आरंभ हुआ। इस मतदान में पुरुषों से ज्यादा महिलाओं ने भाग लिया।
विज्ञापन

कुल 1,14364 मतदाताओं में से 89778 ने मतदान किया। इनमें 48345 महिलाएं और 41433 पुरुष शामिल रहे। अधिकतर मतदाता सुबह दस से बारह बजे के बीच मतदान करने पहुंचे। तीसरे चरण के दौरान सुबह दस बजे तक जिले में कुल 17.46 फीसदी मतदाता मतदान करने पहुंचे। जिनमें विकास खंड बमसन में 17.89 फीसदी, भोरंज में 16.36, बिझड़ी में 16.67, हमीरपुर में 18.29, नादौन में 18.03 और सुजानपुर में 18.46 फीसदी ने मतदान किया। 12 बजे तक जिला में कुल 41.01 फीसदी लोगों ने मतदान किया।
विज्ञापन

इनमें विकास खंड बमसन में 42.15, भोरंज में 39.44, बिझड़ी में 40.01, हमीरपुर में 41.46, नादौन में 41.58 और सुजानपुर में 42.69 फीसदी लोगों ने मतदान किया। दोपहर दो बजे तक जिले में कुल 63.81 फीसदी लोगों ने मतदान कि या। इनमें विकास खंड बमसन में 64.99, भोरंज में 62.88, बिझड़ी में 62.25, हमीरपुर में 63.21, नादौन में 65.41, सुजानपुर में 63.92 फीसदी लोगों ने मतदान किया। शाम चार बजे तक कुल 78.50 फीसदी मतदान हुआ। जिसमें विकास खंड बमसन में 78.59, भोरंज में 78.27, बिझड़ी में 76.39, हमीरपुर में 79.14, नादौन में 79.20, सुजानपुर में 81.85 फीसदी मतदान हुआ। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) देवश्वेता बनिक ने बताया कि कोरोना संकट के मद्देनजर विशेष सावधानियों के साथ मतदान संपन्न हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed