फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Like Congress's guarantees, the government also failed: Naveen

कांग्रेस की गारंटियों की तरह सरकार भी फेल : नवीन

Wed, 28 Feb 2024 05:16 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Feb 2024 05:16 PM IST
विज्ञापन
Like Congress's guarantees, the government also failed: Naveen
जनचेतना यात्रा के तहत हमीरपुर बाजार में आक्रेाश रैली निकालते भाजपा कार्यकर्ता
गांधी चौक पर जनचेतना यात्रा का हुआ समापन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी।

हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम के पूर्व प्रदेश समन्वयक और भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नवीन शर्मा ने कहा कि जैसे कांग्रेस की गारंटियां फेल हुई हैं वैसे ही कांग्रेस सरकार भी प्रदेश में फेल है। अब मुख्यमंत्री को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए। नवीन शर्मा ने जनचेतना यात्रा के दौरान हमीरपुर के गांधी चौक पर उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए यह बात कही। यात्रा के समापन पर बुधवार को बाजार में आक्रोश रैली निकाली गई थी।

उन्होंने कहा कि जनचेतना यात्रा के तहत कांग्रेस सरकार की खामियों को हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता के बीच रखा गया है। इन खामियों को उजागर कर जनता को जागरूक किया गया है। कांग्रेस सरकार में कई संस्थानों को डिनोटिफाई किया गया है जबकि विकास पर पूरी तरह से ग्रहण लग गया है।
विज्ञापन


उन्होंने राज्यसभा चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा , प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर सहित नवनिर्वाचित राज्यसभा सदस्य हर्ष महाजन सहित भाजपा शीर्ष नेतृत्व को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के मुद्दों को लेकर प्रदेश सरकार के विरुद्ध शुरू की गई जनचेतना यात्रा का आज गांधी चौक में आक्रोश रैली के साथ समापन हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed