फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Lift will be installed in Santoshi Mata Temple Ladour, facility will be available

Hamirpur (Himachal) News: संतोषी माता मंदिर लदरौर में लगेगी लिफ्ट, मिलेगी सुविधा

Tue, 01 Apr 2025 12:19 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 01 Apr 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Lift will be installed in Santoshi Mata Temple Ladour, facility will be available
बिलासपुर और हमीरपुर जिला के संगम स्थल पर स्थित संतोषी माता मंदिर लदरौर। संवाद
लदरौर(हमीरपुर)। दो जिलों के संगम पर स्थित संतोषी माता मंदिर लदरौर में अब श्रद्धालुओं को लिफ्ट की सुविधा मिलेगी। मंदिर में पौने दो करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। जिसमें मंदिर परिसर में लिफ्ट लगाने का कार्य भी प्रस्तावित है।
विज्ञापन

स वहीं बुजुर्ग श्रद्धालुओं को सीढि़यां नहीं चढऩी पड़ेंगी। मंदिर कमेटी की ओर से चैत्र मास नवरात्र में ही लिफ्ट लगाने का कार्य करवाया जा रहा है। मंदिर परिसर में लिफ्ट के साथ जूताघर और नए शौचालय का भी कार्य करवाया जा रहा है।
विज्ञापन

वर्तमान में संतोषी माता मंदिर पांचवीं मंजिल पर स्थित है। पांचवी मंजिल पर मूर्ति के होने के कारण बुजुर्ग, दिव्यांग और बच्चों को चलने में दिक्कत होती है। ऐसे में श्रद्धालु लंबे समय से मंदिर कमेटी से लिफ्ट लगाने की मांग कर रहे थे। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर कमेटी की ओर से लिफ्ट लगाने का कार्य करवाया जा रहा है। लिफ्ट 24 घंटे चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में श्रद्धालु किसी भी समय मंदिर में आकर माता रानी के दर्शन कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed