फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Lift malfunctions in medical college, patients suffer

Hamirpur (Himachal) News: मेडिकल कॉलेज में लिफ्ट खराब, मरीज परेशान

Wed, 22 Oct 2025 12:13 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 22 Oct 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Lift malfunctions in medical college, patients suffer
मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में खराब पड़ी लिफ्ट। संवाद
सचित्र
विज्ञापन

मरीजों और तीमारदारों को सीढि़यों का लेना पड़ रहा सहारा

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में लिफ्ट खराब होने से मरीजों और तीमारदारों को ऊपरी मंजिल पर जाने के लिए परेशान होना पड़ रहा है। इसके लिए उन्हें सीढि़यों का सहारा लेना पड़ रहा है।
कर्मचारियों को ऑक्सीजन सिलिंडर ऊपर चढ़ाने के लिए भी काफी मशक्क्त करनी पड़ रही है। मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में दो लिफ्ट हैं। इनेमें एक लिफ्ट खराब है। लिफ्ट खराब होने की सूचना भी अंकित नहीं की गई है।
विज्ञापन


मरीजों की शिकायत है कि यहां आमतौर पर लिफ्ट खराब हो जाती है, जिसके कारण आम लोगों को खासी दिक्कते रहती हैं। इससे पहले भी कई बार मेडिकल कॉलेज की लिफ्ट खराब होती रही है। हालात यह हैं कि एक बार लिफ्ट खराब होने के बाद यह लंबे समय तक खराब रहती है। इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीमारदारों को मरीजों के कई टेस्ट करवाने के लिए नीचे धरातल में आना पड़ता है। लिफ्ट ठीक होने से टेस्ट की रिपोर्ट लेने और उसे चिकित्सकों को दिखाने के लिए कम समय लगता था। लेकिन अब लिफ्ट खराब होने से समस्या बढ़ गई है।
उधर, मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के एमएस डॉ. देसराज शर्मा ने बताया कि समस्या ध्यान में आई है। लिफ्ट को जल्द ही ठीक करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed