फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Level-3 PHC to be built in Balokhar; 3.26 crore to be spent.

Hamirpur (Himachal) News: बलोखर में बनेगा लेवल-तीन पीएचसी, 3.26 करोड़ होंगे खर्च

Fri, 14 Aug 2026 12:41 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Fri, 14 Aug 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। भोरंज उपमंडल के बलोखर में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए पीएचसी लेवल-3 का निर्माण किया जाएगा। स्वास्थ्य केंद्र के भवन की ड्राइंग तैयार करने का काम फिलहाल चल रहा है।
विज्ञापन

प्रस्तावित तीन मंजिला भवन के निर्माण पर करीब 3 करोड़ 26 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है। पीएचसी लेवल-3 बनने से बलोखर, टाउन भराड़ी, पट्टा सहित आसपास के क्षेत्रों के लोगों को आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं स्थानीय स्तर पर मिल सकेंगी।
विज्ञापन

इससे मरीजों को उपचार के लिए भोरंज अस्पताल और मेडिकल कॉलेज हमीरपुर जाने की जरूरत कम होगी। भवन की ड्राइंग तैयार होने के बाद निर्माण संबंधी आगामी प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोग लंबे समय से बलोखर में आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने की मांग कर रहे थे। अजय, विजय और पवन सहित अन्य लोगों ने पीएचसी लेवल-3 के निर्माण को क्षेत्र के लिए बेहतरीन कदम बताया। उनका कहना है कि स्वास्थ्य केंद्र शुरू होने से आसपास की आबादी को सुविधाजनक चिकित्सा सेवाएं मिलेंगी।
कोट
बलोखर में पीएचसी लेवल-तीन का निर्माण प्रस्तावित है। आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण की जा रही हैं। -जयपाल नायक, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग भोरंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article