फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Lessons of country service, discipline and honesty learned by staying in the army: Narendra

सेना में रहकर पढ़ा देशसेवा, अनुशासन और ईमानदारी का पाठ : नरेंद्र

Sun, 15 Jan 2023 11:21 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jan 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
Lessons of country service, discipline and honesty learned by staying in the army: Narendra
24 पंजाब रेजिमेंट के स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व सैनिक व उनके परिवार के सद? - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। 24 पंजाब रेजिमेंट का स्थापना दिवस रविवार को हमीरपुर बाईपास स्थित एक निजी होटल में मनाया गया। इस दौरान पूर्व सैनिक मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें 24 पंजाब रेजिमेंट के पूर्व सैनिकों ने भाग लिया। कार्यक्रम में रेजिमेंट के सेवानिवृत्त कैप्टन हरदेव सिंह, कैप्टन नगीना सिंह, नायक अमित कुमार, रवि कुमार, दिनेश कुमार, रघुवीर सिंह व बटालियन के अन्य पूर्व सैनिकों ने भाग लिया।
विज्ञापन

इस दौरान पूर्व सैनिकों ने सेना में एक साथ रहकर बिताए पलों को याद किया। एसबीआई में प्रबंधक नरेंद्र सिंह ने बताया कि जब वह सेना में थे तो देश सेवा, अनुशासन और ईमानदारी के अलावा बहुत कुछ सीखने को मिला। सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद भी सभी पूर्व सैनिकों में अपने देश सेवा के लिए वही जज्बा है। 15 जनवरी का दिन सेना के जवानों की वीरता के साथ कुर्बानियों को दिल से याद करने वाला है। इसे हर साल आर्मी डे के रूप में मनाया जाता है। यह दिन सेना के जवानों के लिए बेहद खास होता है।
विज्ञापन

यह दिन उन भारतीय जवानों के सम्मान का होता है जो सीमा की सुरक्षा करते हैं। भारतीय सेना दिवस फील्ड मार्शल केएम करिअप्पा को विशेष सम्मान देने लिए मनाया जाता है। फील्ड मार्शल केएम करिअप्पा 15 जनवरी, 1949 के दिन ही भारतीय सेना के प्रमुख बने थे। आजादी से पहले भारतीय सेना पर ब्रिटिश हुकूमत का राज था। साल 1949 में आजादी के बाद आखिरी ब्रिटिश कमांडर इन चीफ जनरल फ्रांसिस हुआ करते थे। इसके बाद आजाद भारत के पहले भारतीय सेना प्रमुख के रूप में लेफ्टिनेंट जनरल केएम करिअप्पा ने कमान संभाली थी। जिन्होंने भारत-पाक युद्ध के दौरान भारतीय सेना का नेतृत्व किया था। इसके बाद करिअप्पा फील्ड मार्शल बने थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed