{"_id":"68665c1b9179f777580cad9d","slug":"leopard-terror-in-singhami-village-has-killed-more-than-a-dozen-dogs-villagers-in-panic-2025-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: सिंघमी गांव में तेंदुए का आतंक, दर्जन से अधिक कुत्तों को बना चुका शिकार, सीसीटीवी में हुआ कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: सिंघमी गांव में तेंदुए का आतंक, दर्जन से अधिक कुत्तों को बना चुका शिकार, सीसीटीवी में हुआ कैद
Thu, 03 Jul 2025 05:50 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, सलौणी (हमीरपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, सलौणी (हमीरपुर)
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 03 Jul 2025 05:50 PM IST
सार
हमीरपुर जिले के उपमंडल बड़सर के तहत गांव सिंघमी में तेंदुए का आतंक से लोग परेशान हैं।
विज्ञापन
तेंदुआ।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के उपमंडल बड़सर के तहत गांव सिंघमी में तेंदुए के आतंक से लोग परेशान हैं। गांव में पिछले कुछ दिनों से अंधेरा होते ही तेंदुए की दहाड़ सुनाई देती है, जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल है।
विज्ञापन
गौर हो कि तेंदुआ अब तक गांव के दर्जनभर पालतू और आवारा कुत्तों को अपना शिकार बना चुका है। स्थानीय निवासी अश्वनी शर्मा, राकेश, रामलाल, दिनेश ने बताया कि तेंदुआ कई बार आबादी के नजदीक देखा गया है और हाल ही में एक सीसीटीवी फुटेज में तेंदुए की मौजूदगी रिकॉर्ड हुई है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि तेंदुआ अब लोगों के घरों तक पहुंचने लगा है, जिससे छोटे बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने की मांग की है, ताकि गांव में भय का माहौल समाप्त हो सके। उन्होंने चेताया कि यदि समय रहते त्वरित कार्रवाई नहीं हुई तो यह तेंदुआ किसी बड़ी घटना को अंजाम दे सकता है। वहीं, इस संबंध में डीएफओ हमीरपुर अंकित सिंह ने कहा कि मामले में जल्द उचित कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन