{"_id":"66c4a03b89cee0a20b0c8533","slug":"leopard-killed-two-goats-in-faglot-and-sai-da-ghat-villages-of-bhoranj-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-133986-2024-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: भोरंज के फगलोट और साई-दा-घाट गांव में तेंदुए ने दो बकरियों को मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: भोरंज के फगलोट और साई-दा-घाट गांव में तेंदुए ने दो बकरियों को मार डाला
विज्ञापन
भुक्कड़ स्कूल में जाने वाले बच्चे तेंदुओं के आतंक से सहमे, बढ़ा खतरा
पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने साई-दा-घाट जंगल से सटे घरों के पास पिंजरा लगाने की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
जाहू (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज की कक्कड़ पंचायत में दो तेंदुओं के आतंक से लोग बेहद परेशान हैं। तेंदुए ने पंचायत के दो गांवों फगलोट व साई-दा-घाट गांव में गोशाला में बंधी दो बकरियों को मारकर खा लिया है। इससे क्षेत्र में दहशत का माहौल है और स्कूूल जाने के लिए बच्चे डर रहे हैं। कक्कड़ पंचायत के प्रधान विनोद कुमार ने कहा कि पंचायत के गांव फगलोट व साई-दा-घाट गांव के लोकराज व अंजु की गोशाला में बंधी बकरियों को तेंदुए ने शिकार बनाया है। मालिकों को बकरियों के उठा कर ले जाने का पता गोशाला के रास्ते में पड़े खून से चला है। गांव में लगे सीसीटीवी में दो तेंदुए देखे गए हैं। कई दिनों से तेंदुए क्षेत्र में घूम रहे हैं और लोगों को परेशान कर रहे हैं। शाम होते ही रिहायशी घरों के पास तेंदुआ दहाड़ रहा है। को घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। वहीं, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भुक्कड़ व कक्कड़ को आने वाले बच्चे भी डरे हुए हैं। पंचायत प्रधान व ग्रामीणों ने अग्घार वन परिक्षेत्र के आरओ से जंगल से सटे गांव साई-दा-घाट में तेंदुओं को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है। इससे पहले भोरंज उपमंडल के चंबोह व कोट गांव में भी तेंदुओं ने दो बकरियों को अपना शिकार बनाया है। बरसात के मौसम में चारों ओर झाड़ियां व मक्की के खेतों की बजह से तेंदुओं को छिपना आसान हो रहा है।
इस बारे में अग्घार वन परिक्षेत्र के आरओ अंकुश ठाकुर ने कहा कि बरसात के मौसम में तेंदुओं का होना आम बात है। उन्होंने लेागों से आह्वान किया कि रात को घर के बाहर लाइट जरूर जला कर रखें तथा अकेले न जाएं। पंचायत से प्रस्ताव मिलते ही क्षेत्र में तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया जाएगा।