फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Leopard attacked goat tied in cowshed

Hamirpur (Himachal) News: गोशाला में बंधी बकरी पर तेंदुए ने किया हमला

Fri, 04 Oct 2024 07:16 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Oct 2024 07:16 PM IST
विज्ञापन
अवाहदेवी (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत चंबोह के चुहाग गांव में तेंदुए का आतंक बढ़ गया है। शुक्रवार शाम को साढ़े 6:30 बजे तेंदुआ गोशाला में बंधी बकरी को उठाकर ले गया। इससे गांव में डर का माहौल बन गया है। बकरी के मालिक राजकुमार पुत्र लाल सिंह ने कहा कि कुछ माह पहले उनकी बकरी मर गई थी। उसके मेमनों को पाला जा रहा था कि अब तेंदुआ एक बकरी को उठाकर ले गया है। बकरी 6 महीने की थी। प्रभावित परिवार ने प्रशासन से उचित मुआवजे की मांग की है। हालांकि, गांव में इससे पहले भी इस तरह की घटनाएं घटित हो चुकी हैं। 16 अगस्त को भी गांव में तेंदुए ने बकरी पर हमला कर दिया था। उस दौरान लोगों ने बकरी को तेंदुए से बचा लिया था। अब फिर तेंदुए ने बकरी पर हमला कर दिया है। वहीं, लोगों ने वन विभाग से मांग की है कि तेंदुए को पकड़ने के लिए उचित कदम उठाए जाएं। गांव में एक पिंजरा लगाया जाए ताकि तेंदुए के आतंक से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed