फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Leakage in sewerage chamber only two days after repair

मरम्मत के दो दिन बाद ही सीवरेज चैंबर में लीकेज

Tue, 03 Aug 2021 07:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 07:42 PM IST
विज्ञापन
Leakage in sewerage chamber only two days after repair
बस अड्डा हमीरपुर के बाहर बारिश के बाद लीक होता सीवरेज चैंबर। - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। बस स्टैंड हमीरपुर के बाहर शिमला-मटौर मुख्य मार्ग पर सीवरेज चैंबर लीकेज की मरम्मत के दो दिन बाद ही फिर से पुरानी समस्या खड़ी हो गई है। मंगलवार को सीवरेज चैंबर का ढक्कन पाइपलाइन में भारी प्रेशर के कारण अचानक खुल गया। हालांकि, जलशक्ति विभाग ने रविवार को ही इस सीवरेज लाइन की मरम्मत करवाकर लोगों को आश्वस्त किया था कि यह समस्या अब कभी नहीं होगी। लेकिन, जलशक्ति विभाग के इस दावे की पोल मंगलवार को मूसलाधार बारिश के दौरान खुल गई। जब शहर की जनता के सामने पहले तो सीवरेज चैंबर फव्वारा बन गया और उसके बाद पानी के अत्यधिक प्रेशर के चलते ढक्कन खुलकर साइड में जा पहुंचा।
विज्ञापन

इस दौरान कई दोपहिया वाहन चालक हादसे से बाल-बाल बचे। बस स्टैंड पर अंतरराज्यीय बसों का आना-जाना लगा रहता है। रोजाना सैकड़ों यात्री बस स्टैंड पर उतरने के बाद इस मार्ग को क्रॉस करने के बाद गांधी चौक बाजार और मिनी सचिवालय पहुंचते हैं। खुले सीवरेज चैंबर में कभी भी कोई अनहोनी घट सकती है। दि उपभोक्ता संरक्षण संगठन के अध्यक्ष एडवोकेट सुशील शर्मा, मनोहर लाल कानूनगो, पंकज भारतीय, हिमाचल प्रदेश स्टेट बार काउंसिल के सदस्य एडवोकेट रोहित शर्मा ने जलशक्ति विभाग को तीन दिन के भीतर इस समस्या का स्थायी समाधान करने का अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने कहा कि बस स्टैंड के बाहर इस चैंबर में कोई भी गिर सकता है।
विज्ञापन

साथ ही सीवरेज की गंदगी शहर में पसरने से बीमारियों का खतरा है। अगर शीघ्र समस्या का समाधान न किया तो न्यायालय में जलशक्ति विभाग के खिलाफ केस दर्ज करवाया जाएगा। उधर, जलशक्ति विभाग के अधीक्षण अभियंता दीपक गर्ग ने कहा कि सीवरेज चैंबर लीकेज का शीघ्र समाधान करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed