{"_id":"676717129f0d5521eb08e047","slug":"lagkadiyar-panchayat-has-fixed-the-amount-of-shagun-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-143908-2024-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: लगकड़ियार पंचायत ने शगुन राशि की निर्धारित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: लगकड़ियार पंचायत ने शगुन राशि की निर्धारित
Sun, 22 Dec 2024 12:59 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sun, 22 Dec 2024 12:59 AM IST
विज्ञापन
टौणी देवी (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत लगकड़ियार के अंतर्गत विवाह और बच्चे के जन्म पर शगुन राशि के लिए हिजड़े अब मनमानी नहीं कर पाएंगे। पंचायत की ओर से शगुन राशि को निर्धारित कर दिया है।
ग्राम सभा में सभी लोगों के साथ चर्चा करने के उपरांत प्रस्ताव पारित कर दिया गया है। बच्चे के जन्म पर 2100 रुपये और शादी पर 3100 रुपये की शगुन राशि निर्धारित की गई है। अकसर लोगों की ओर से शिकायत रहती है कि हिजड़ा समुदाय के लोगों की ओर से मनमानी राशि की मांग की जाती है। पंचायत प्रधान राकेश कुमार ने कहा कि शगुन राशि तय कर दी गई है। उन्होंने कहा कि यदि कोई आर्थिक रूप से समृद्ध परिवार अपनी इच्छा से तय की गई राशि से अधिक देना चाहे तो यह उस परिवार पर निर्भर करता है।
मनमानी वसूली के खिलाफ कोई भी परिवार ग्राम पंचायत प्रधान से इसकी शिकायत कर सकता है। उसके बाद प्रधान की ओर से उचित कार्रवाई की जाएगी। वहीं, जरूरत पड़ने पर प्रधान की ओर से पुलिस की सहायता भी ली जा सकती है।