{"_id":"605f389c8ebc3ef10a332a11","slug":"kurali-devotees-died-in-diyotsiddh-temple-hamirpur-hp-news-sml3656789185","type":"story","status":"publish","title_hn":"दियोटसिद्ध मंदिर में कुराली के श्रद्धालु की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दियोटसिद्ध मंदिर में कुराली के श्रद्धालु की मौत
विज्ञापन
बड़सर (हमीरपुर)। बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में दर्शनों के लिए पहुंचे कुराली के श्रद्धालु की मौत हो गई है। मंदिर गुफा से 200 मीटर दूर सराय नंबर छह के पास व्यक्ति अचानक अचेत हो गया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पंजाब के कुराली का 60 वर्षीय जनक सिंह शनिवार को बाबा की नगरी में दर्शनों के लिए पहुंचा था। मंदिर गुफा से 200 मीटर दूरी पर उसकी तबीयत अचानक खराब हो गई और वह अचेत हो गया। सराय के कर्मचारियों ने जब उसे देखा तो मंदिर प्रशासन को इसकी सूचना दी।
मंदिर अधिकारी कृष्ण कुमार ने कहा कि सराय के समीप मौत हुई है। उधर, पुलिस चौकी दियोटसिद्ध के प्रभारी बौध राज ने कहा कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।