{"_id":"6920c517f6b05102ed02eccf","slug":"ksheerin-secured-first-place-in-sanskrit-speech-competition-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1026-174246-2025-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: संस्कृत भाषण प्रतियोगिता में क्षीरिन ने हासिल किया पहला स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: संस्कृत भाषण प्रतियोगिता में क्षीरिन ने हासिल किया पहला स्थान
Sat, 22 Nov 2025 01:31 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sat, 22 Nov 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
डिडवीं टिक्कर (हमीरपुर)। हिमाचल संस्कृत अकादमी की ओर से शुक्रवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डिडवीं टिक्कर में विद्यालय स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में हमीरपुर जिले के 70 विद्यालयों के 260 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
इस मौके पर संस्कृत भाषण श्लोक उच्चारण, वैदिक मंत्र उच्चारण, संस्कृत गीतिका, संस्कृत ओलंपियाड प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। संस्कृत भाषण प्रतियोगिता में क्षीरिन ठाकुर हिम अकादमी हीरा नगर ने पहला, अंकित राज बाल विद्यालय हमीरपुर ने दूसरा तथा खुशबू सीनियर सेकेंडरी स्कूल भलेठ ने तीसरा स्थान हासिल किया। श्लोक उच्चारण में सृजल राणा ने प्रथम, कनिका कन्या विद्यालय नादौन ने द्वितीय, कनिका राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भलेठ ने तृतीय स्थान हासिल किया।
संस्कृत गीत गायन में हेमांगी ने पहला, काव्या ने दूसरा तथा अनिल कुमार ने तीसरा स्थान हासिल किया। संस्कृत ओलंपियाड में कंचन ने पहला, आदित्य राज ने दूसरा, शशि शर्मा ने तीसरा स्थान हासिल किया। वैदिक मंत्रोच्चारण में कृष्ण कुमार पहले, महिका मेहरा दूसरे व वैशाली तीसरे स्थान पर रही। कार्यक्रम में मंच संचालन संस्कृत शिक्षक परिषद के अध्यक्ष नरेश मलोटिया ने किया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज के अतिरिक्त निदेशक अनुपम ठाकुर ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। प्रधानाचार्य शैली शर्मा ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। इस मौके सुशील कुमार, डॉ. अमित कुमार, डॉ. अंकुश शर्मा, डॉ. मुनीष शर्मा, हिरवानी ठाकुर, मिलन शर्मा, आचार्य अजय कौशल, डॉ. विपन शर्मा, डॉ. तेज कुमार, राजेश कुमार डॉ. शिव कुमार आदि मौजूद रहे।