{"_id":"6394d897f7dc2a0a9968d7ef","slug":"kharwar-s-man-died-in-a-truck-accident-in-a-bike-accident-hamirpur-hp-news-sml430436990","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: बाइक हादसे में ट्रक की टक्कर में खरवाड़ के व्यक्ति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: बाइक हादसे में ट्रक की टक्कर में खरवाड़ के व्यक्ति की मौत
विज्ञापन
पट्टा (हमीरपुर)। विकास खंड भोरंज के खरवाड़ गांव के बलविंद्र सिंह (37) की बाइक ट्रक से टकरा गई। हादसे में बलविंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। बलविंद्र सिंह पुत्र विधि चंद अपनी बाइक से जिला ऊना की ओर से खरवाड़ आ रहा था। इस दौरान बंगाणा के नजदीक अचानक से बाइक एक ट्रक के पीछे जा टकराई। इससे बलविंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
शनिवार दोपहर बाद मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया। बलविंद्र सिंह अपने पीछे पत्नी और दो पुत्र छोड़ गए हैं। बलविंद्र सिंह अपने विदेश जाने के किसी कार्य से चंडीगढ़ गया था और आते समय फोन कर दिया था कि वह घर चल पड़े हैं। लेकिन, रास्ते में यह दुर्घटना हो गई। ग्राम पंचायत खरवाड़ की प्रधान भागां देवी ने कहा कि हादसे में बलविंद्र सिंह की मृत्यु हो गई है। इस बारे में भोरंज थाना प्रभारी सूरम सिंह ने कहा कि इस मामले की रिपोर्ट भोरंज थाने में दर्ज नहीं की गई है।