फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Kathiana told ways to deal with stress in school

Hamirpur (Himachal) News: कठियाना स्कूल में तनाव से निपटने के बताए तरीके

Sat, 14 Sep 2024 03:01 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Sep 2024 03:01 AM IST
विज्ञापन
Kathiana told ways to deal with stress in school
कठियाना स्कूल में तनाव प्रबंधन पर आयोजित शिविर में भाग लेती छात्राएं।स्रोत : संस्थान
बिझड़ी (हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कठियाना में शुक्रवार को महिला एवं बाल विकास विभाग बिझड़ी के सौजन्य से तनाव प्रबंधन पर शिविर लगाया गया। इसमें रिसोर्स पर्सन सेवानिवृत्त अध्यापक डॉ. सुभाष धीमान ने लड़कियों को तनाव क्या है, तनाव उत्पन्न होने के क्या कारण हैं और इससे कैसे निपटा जा सकता है, इस बारे में विस्तारपूर्वक चर्चा की। फास्ट फूड छोड़ कर संतुलित आहार लेने के लिए भी प्रेरित किया। वृत्त पर्यवेक्षक राजकुमारी ने लड़कियों को बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ योजना के अंतर्गत सरकार की ओर से चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया। अपने खानपान और शारीरिक स्वच्छता के बारे में सावधानी बरतने तथा तनाव मुक्त जीवन जीने के लिए योग करने तथा तनाव से मुक्त रहने के उपायों पर अमल करने के लिए जागरूक किया। प्रधानाचार्य राज पाल शर्मा ने भी तनाव प्रबंधन पर अपने विचार साझा किए। इस अवसर पर कठियाना स्वास्थ्य विभाग की सीएचओ पूनम कुमारी और फीमेल हेल्थ वर्कर पूनम चौधरी, अनिता कुमारी व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed