फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   karbachouth, women run for shopping

करवाचौथ की खरीदारी को जिलाभर की दुकानों में उमड़ी भीड़

Tue, 08 Oct 2019 11:18 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
karbachouth, women run for shopping
करवा चौथ व्रत को लेकर हमीरपुर शहर में खरीददारी करती महिलाएं। - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। करवाचौथ के लिए जिलाभर की महिलाएं जिला मुख्यालय की दुकानों में खरीदारी के लिए पहुंच रही हैं। कपड़ा और मनियारी की दुकानों में महिलाओं की खासी भीड़ लग रही है। इसके अलावा दर्जी की दुकानों पर भी सूट सिलने का काम बढ़ गया है। त्योहारी सीजन के चलते बजार में रौनक बढ़ गई है। हालांकि, करवाचौथ के साथ-साथ शादियों का सीजन होने के चलते भी बाजारों में खरीदारी को लंबी लाइनें लग रही हैं। सबसे ज्यादा भीड़ कपड़ों की दुकानों पर लग रही है। महिलाएं दुकानदारों के साथ मोलभाव करती दिख रहीं हैं।
विज्ञापन

17 अक्तूबर को करवाचौथ के लिए महिलाएं कपड़े, सूट, चूड़ियां अभी से खरीद रहीं हैं। महिलाओं में सुनीता देवी, बिंदू रानी, अनीता कुमारी, माया देवी का कहना है कि करवाचौथ के लिए अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं। कपड़े, गहने और अन्य जरूरी सामान की खरीदारी की है। त्योहारी सीजन के चलते दुकानों में खरीदारी को भीड़ उमड़ रही है। दुकानदारों सुनील कुमार, प्रदीप कुमार, अभिषेक और रोहित कुमार ने बताया कि श्राद्ध खत्म होने के बाद भी बाजार में मंदी का माहौल था। अब करवाचौथ के व्रत को लेकर बाजार में लोगों की आवाजाही शुरू हुई है। उम्मीद है कि आने वाले समय में कारोबार पटरी पर लौटेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed