फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Kajal first in Science Model Competition

साइंस मॉडल प्रतियोगिता में काजल प्रथम

Thu, 20 Oct 2022 11:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Oct 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Kajal first in Science Model Competition
उपमंडल भोरंज में बाल विज्ञान सम्मेलन के दौरान विद्यार्थी मुख्यातिथि के साथ। - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। उपमंडल स्तरीय बाल विज्ञान सम्मेलन भोरंज का समापन वीरवार को प्रारंभिक उपजिला शिक्षा अधिकारी प्रदीप कुमार की अध्यक्षता में हुआ। जिला विज्ञान पर्यवेक्षक सुधीर चंदेल ने कहा कि इस सम्मेलन में भोरंज ब्लॉक के 75 स्कूलों के 550 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस मौके पर स्थानीय स्कूल के प्रधानाचार्य विपन कुमार माहिल, मुख्याध्यापक रविंद्र पटियाल और स्कूल प्रबंधन समिति प्रधान सरताज सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन

प्रारंभिक उपजिला शिक्षा अधिकारी ने प्रतिभागियों को सम्मानित किया। बाल विज्ञान सम्मेलन को सफल बनाने में निर्णायक मंडल में मंजीत सिंह, अजय नंदा, रितेश कुमार, कमल देव, रजनीश कुमार, हंस राज, राजीव कुमार, परविंद्र कुमार, राजेश चंदेल, चंद्रकांत, संजीव कु मार, नवनीत जसवाल, विरेंद्र शर्मा, कंचन ठाकुर, मीना कुमारी आदि ने विशेष भूमिका निभाई। साइंस मॉडल प्रतियोगिता में लक्ष्मी मेमोरियल पब्लिक स्कूल भोटी की काजल ने प्रथम, न्यू ईरा पब्लिक स्कूल के सचिन ने द्वितीय, वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दरबयार के कनन शर्मा ने तृतीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

विज्ञान प्रश्नोत्तरी
उपमंडल भोरंज से विज्ञान प्रश्नोत्तरी वरिष्ठ वर्ग में न्यू ईरा पब्लिक स्कूल परोल की कनक शर्मा व निकिता प्रथम, वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पट्टा के अनिकेत शर्मा व निकिता ने द्वितीय स्थान, लक्ष्मी मेमोरियल पब्लिक स्कूल भोटी के वंश व आस्था पटियाल ने तृतीय स्थान हासिल किया। सीनियर शहरी वर्ग में वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भोरंज की तनिशा धीमान व गौरी प्रथम, जबकि लक्ष्मी मेमोरियल पब्लिक स्कूल भोटी की प्रियंका व हर्षिता ने द्वितीय स्थान हासिल किया। सीनियर ग्रामीण में न्यू ईरा पब्लिक स्कूल परोल के सुधांषु व अर्षिया ठाकुर ने प्रथम, वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बराड़ा के गौरव शर्मा और मानस्वी ठाकुर ने द्वितीय, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मुडखर की भावना शर्मा और वर्षा कुमारी ने तृतीय और जूनियर शहरी वर्ग में लक्ष्मी मेमोरियल पब्लिक स्कूल भोटी के निलेश व ईशा ने प्रथम, वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला की डौली एवं खुशबू ने द्वितीय स्थान हासिल किया। जूनियर ग्रामीण वर्ग में न्यू ईरा पब्लिक स्कूल परोल के देवांश गौतम और अंशुल राणा प्रथम, डायमंड इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल पट्टा की अर्शिता एवं प्रांजल शर्मा ने द्वितीय, हॉली हर्ट पब्लिक स्कूल डिडवीं टिक्कर के पांशुल ठाकुर और अनिका ने तृतीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वैज्ञानिक गतिविधियां:
वैज्ञानिक गतिविधि के वरिष्ठ वर्ग में तीन श्रेष्ठ विद्यार्थियों में न्यू ईरा पब्लिक स्कूल परोल की मुस्कान, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पट्टा की आरती शर्मा और साईं विजन पब्लिक स्कूल भरेड़ी की शगुन ठाकुर का चयन किया गया। सीनियर शहरी वर्ग में दो श्रेष्ठ विद्यार्थियों में लक्ष्मी मेमोरियल पब्लिक स्कूल भोटी की सोनल और वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला की करिश्मा का चयन किया गया।
सीनियर ग्रामीण वर्ग में तीन श्रेष्ठ विद्यार्थियों में न्यू ईरा पब्लिक स्कूल परोल की आकांक्षा भाटिया, ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल जाहू की सेजल ठाकुर और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मैड़ के राहुल का चयन किया गया। जूनियर शहरी वर्ग में दो श्रेष्ठ विद्यार्थियों में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भोरंज के अमन कुमार एवं लक्ष्मी मेमोरियल पब्लिक स्कूल भोटी के अकुल का चयन किया गया। जूनियर ग्रामीण वर्ग में तीन श्रेष्ठ विद्यार्थियों में सेवन स्टार इंटरनेशनल स्कूल भोटा के शिवम ठाकुर, राजकीय माध्यमिक पाठशाला बलोखर के प्रिंस कुमार एवं शांति निकेतन पब्लिक स्कूल भरेड़ी की मोनिका शर्मा का चयन किया गया।

मैथमैटिकल ओलंपियाड
मैथेमैटिकल ओलंपियाड में वरिष्ठ माध्यमिक वर्ग में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बगवाड़ा की रचना ने प्रथम स्थान, लक्ष्मी मेमोरियल पब्लिक स्कूल भोटी के राहुल शर्मा ने द्वितीय, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाहणवीं के अनिश भारद्वाज ने तृतीय स्थान हासिल किया। सीनियर वर्ग में न्यू ईरा पब्लिक स्कूल परोल के अक्षित शर्मा ने प्रथम, ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल जाहू के सुहानी सोनी ने द्वितीय और वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भुक्कड़ के पियूष रणौत ने तृतीय स्थान हासिल किया। जूनियर वर्ग में आर्यन पब्लिक स्कूल भोटा के रुद्रांश शर्मा ने प्रथम, ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल जाहू की प्रकृति आनंद ने द्वितीय, जेपी पब्लिक स्कूल समीरपुर के अतुल्य आनंद ने तृतीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed