फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Kaiharwin Panchayat stray dogs roaming in herd, people in fear

Hamirpur (Himachal) News: कैहरवीं पंचायत झुंड बनाकर घूम रहे लावारिस कुत्ते, भय में लोग

Wed, 03 Apr 2024 05:42 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 03 Apr 2024 05:42 AM IST
विज्ञापन
डिडवीं टिक्कर (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत कैहरवीं के अंतर्गत आने वाले गांव कैहरवीं, रुढ़ाण, लपोदू, परोल में लावारिस कुत्तों ने आतंक से लोग परेशान हैं। कुछ दिन पूर्व लावारिस कुत्तों ने दो बकरियों को हमला कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया था, जिससे एक बकरी की मौत भी हो गई थी। अब गांवों में घूम रहे लावारिस कुत्तों के आतंक से आम लोग भी परेशान हो गए हैं।
विज्ञापन




स्थानीय निवासियों में अशोक कुमार, संतोष कुमार, निर्मला देवी, राजकुमार, रत्न चंद आदि ने कहा कि लावारिस कुत्तों के कारण आम लोगों को बाहर आना-जाना भी मुश्किल हो गया है। बच्चों को अकेले दुकान तक भेजने से भी डर लगा रहा है। झुंड बनाकर घूम रहे लावारिस कुत्ते कब हमलावर हो जाएं, इसका कोई पता नहीं हैं।
विज्ञापन




उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया है कि शीघ्र इन आवारा कुत्तों से निजात दिलाई जाए। यह केवल एक पंचायत की बात नहीं है बल्कि हर जगह ही यह खूंखार कुत्ते घूमते रहते हैं। लोगों ने मांग की है कि शीघ्र समस्या का समाधान किया जाए। पंचायत प्रधान गौरव शर्मा ने कहा कि शीघ्र ही इन आवारा कुत्तों से छुटकारा दिलाने के लिए प्रशासन के समक्ष मुद्दा उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed