{"_id":"61228f348ebc3e79d45d0725","slug":"jnv-alumni-presented-smartphones-to-poor-girls-on-rakshabandhan-hamirpur-hp-news-sml3812624142","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेएनवी के पूर्व छात्रों ने रक्षाबंधन पर गरीब बच्चियों को भेंट किए स्मार्टफोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेएनवी के पूर्व छात्रों ने रक्षाबंधन पर गरीब बच्चियों को भेंट किए स्मार्टफोन
शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर (हि. प्र.) फटाफट
जवाहर नवोदय विद्यालय के पूर्व छात्र संघ के सदस्य विद्यार्थियों को स्मार्टफोन वितरित करते हुए।
- फोटो : Hamirpur-HP
Link Copied
बड़सर (हमीरपुर)। जवाहर नवोदय विद्यालय डुंगरी हमीरपुर के पूर्व छात्र संघ ने रक्षाबंधन पर जरूरतमंद कन्याओं को स्मार्टफोन भेंट कर राखी का तोहफा दिया है। जवाहर नवोदय विद्यालय हमीरपुर के पूर्व छात्र पैथोलॉजिस्ट डॉ. राजीव डोगरा और सुमित राठौर ने इस तरह की पहल कर एक नई मिसाल पेश की है। डॉ. राजीव डोगरा ने कहा कि इससे पहले भी गरीब परिवारों के बच्चों को स्मार्टफोन दिए गए हैं और आगे भी यह कार्यक्रम जारी रहेगा, ताकि गरीब परिवारों के बच्चों की पढ़ाई-लिखाई सुचारु रूप से हो सके।
विज्ञापन
यह कार्यक्रम टौणीदेवी ब्लॉक की पंचायत काले अंब में आयोजित किया गया। ये कन्याएं बीपीएल परिवारों से संबंधित हैं तथा सरकारी स्कूलों में पढ़ती हैं। डॉक्टर डोगरा व सुमित राठौर ने कहा कि कोविड-19 महामारी के इस दौर में एक ऑक्सीजन कंसंट्रेटर भी रखा गया है, जिसे जब भी जरूरत पड़ेगी, उसे भेंट किया जाएगा। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता काले आम पंचायत की प्रधान निर्मला डोगरा ने की। उन्होंने बताया कि इस पंचायत के मेधावी छात्र-छात्राओं की पढ़ाई को ध्यान में रखकर सभी जरूरत मंद बच्चों को स्मार्टफोन दिए जाएंगे। इस अवसर पर डॉ. रतन चंद डोगरा, पंचायत के उपप्रधान संतोष राणा व पंचायत के सभी निर्वाचित सदस्य तथा सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य रणसिंह प्रेमी, रणवीर सिंह चौहान सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।