फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   JNV alumni presented smartphones to poor girls on Rakshabandhan

जेएनवी के पूर्व छात्रों ने रक्षाबंधन पर गरीब बच्चियों को भेंट किए स्मार्टफोन

Sun, 22 Aug 2021 11:24 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
JNV alumni presented smartphones to poor girls on Rakshabandhan
जवाहर नवोदय विद्यालय के पूर्व छात्र संघ के सदस्य विद्यार्थियों को स्मार्टफोन वितरित करते हुए। - फोटो : Hamirpur-HP
बड़सर (हमीरपुर)। जवाहर नवोदय विद्यालय डुंगरी हमीरपुर के पूर्व छात्र संघ ने रक्षाबंधन पर जरूरतमंद कन्याओं को स्मार्टफोन भेंट कर राखी का तोहफा दिया है। जवाहर नवोदय विद्यालय हमीरपुर के पूर्व छात्र पैथोलॉजिस्ट डॉ. राजीव डोगरा और सुमित राठौर ने इस तरह की पहल कर एक नई मिसाल पेश की है। डॉ. राजीव डोगरा ने कहा कि इससे पहले भी गरीब परिवारों के बच्चों को स्मार्टफोन दिए गए हैं और आगे भी यह कार्यक्रम जारी रहेगा, ताकि गरीब परिवारों के बच्चों की पढ़ाई-लिखाई सुचारु रूप से हो सके।
विज्ञापन

यह कार्यक्रम टौणीदेवी ब्लॉक की पंचायत काले अंब में आयोजित किया गया। ये कन्याएं बीपीएल परिवारों से संबंधित हैं तथा सरकारी स्कूलों में पढ़ती हैं। डॉक्टर डोगरा व सुमित राठौर ने कहा कि कोविड-19 महामारी के इस दौर में एक ऑक्सीजन कंसंट्रेटर भी रखा गया है, जिसे जब भी जरूरत पड़ेगी, उसे भेंट किया जाएगा। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता काले आम पंचायत की प्रधान निर्मला डोगरा ने की। उन्होंने बताया कि इस पंचायत के मेधावी छात्र-छात्राओं की पढ़ाई को ध्यान में रखकर सभी जरूरत मंद बच्चों को स्मार्टफोन दिए जाएंगे। इस अवसर पर डॉ. रतन चंद डोगरा, पंचायत के उपप्रधान संतोष राणा व पंचायत के सभी निर्वाचित सदस्य तथा सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य रणसिंह प्रेमी, रणवीर सिंह चौहान सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed