{"_id":"6ac15224fd27ef16c6020c77","slug":"jivan-dutt-lucky-appointed-chairman-of-the-bhoranj-farmers-advisory-committee-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-210708-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: जीवन दत्त लक्की बने भोरंज किसान सलाहकार समिति के अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: जीवन दत्त लक्की बने भोरंज किसान सलाहकार समिति के अध्यक्ष
Sun, 04 Oct 2026 12:36 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sun, 04 Oct 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
जाहू (हमीरपुर)। भोरंज ब्लॉक किसान सलाहकार समिति की बैठक कृषि विभाग भोरंज कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक में कृषि विकास अधिकारी भोरंज डॉ. अशोक वर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इस दौरान समिति के सदस्यों ने जाहू निवासी जीवन दत्त लक्की को सर्वसम्मति से भोरंज ब्लॉक किसान सलाहकार समिति का अध्यक्ष चुना। पूर्व अध्यक्ष राजीव लाल के निधन के बाद अध्यक्ष पद रिक्त चल रहा था।
नवनियुक्त अध्यक्ष जीवन दत्त लक्की ने कहा कि समिति के सदस्यों और विभागीय अधिकारियों के सहयोग से क्षेत्र में कृषि उत्पादकता बढ़ाने के लिए प्रयास किए जाएंगे। साथ ही किसानों को कृषि संबंधी विभिन्न योजनाओं, तकनीकों और गतिविधियों के प्रति जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
बैठक में अमृत लाल, राजकुमार, दीप चंद, सुशीला गौतम, सविता मिन्हास, विपिन भारद्वाज, संदीप ठाकुर, अशोक वर्मा, अंकिता और पूजा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।