{"_id":"66e2f85d3ba67e46de0bc302","slug":"jhagadiani-defeated-bijhari-in-volleyball-competition-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-135729-2024-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: वॉलीबाल प्रतियोगिता में झगड़ियाणी ने बिझड़ी को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: वॉलीबाल प्रतियोगिता में झगड़ियाणी ने बिझड़ी को हराया
विज्ञापन
बणी में आयोजित अंडर-19 छात्र खेलकूद के दौरान कबड्डी खेलते खिलाड़ी। संवाद
कबड्डी प्रतियोगिता में भोरंज ने चबूतरा को हराकर जीता मुकाबला
बणी स्कूल में शुरू हुई अंडर-19 छात्र वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
बिझड़ी (हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बणी में वीरवार को अंडर-19 छात्र वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हुई। इसका शुभारंभ उच्चतर शिक्षा विभाग हमीरपुर के उपनिदेशक अनिल कौशल ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों को नशे से दूर रहकर खेलकूद गतिविधियों में अधिक से अधिक भाग लेने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्य हरफूल सिंह ने मुख्यातिथि को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि तीन दिवसीय प्रतियोगिता में 512 खिलाड़ी छात्र कबड्डी, खो-खो, वॉलीबाल और बैंडमिंटन प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं।
समन्वयक अशोक कुमार ने कहा कि प्रतियोगिता के पहले दिन कबड्डी और वॉलीबाल के मुकाबले हुए। इसमें खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। वॉलीबाल प्रतियोगिता में पहला मुकाबला झगडिय़ाणी और बिझड़ी के बीच हुआ। जिसमें झगडिय़ाणी ने बिझड़ी को हराया। दूसरे मुकाबले में चंबोह ने कांगू, तीसरे मुकाबले में ट्विंकल स्टार धनेड ने टौणी देवी को हराया। कबड्डी प्रतियोगिता में पहला मुकाबला चबूतरा और भोरंज के बीच हुआ। जिसमें भोरंज ने चबूतरा को हराया। दूसरे मुकाबले में नादौन ने बिझड़ी और तीसरे मुकाबले में रैल ने ऊहल को हराया। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता के दूसरे दिन बैंडमिंटन और खो-खो के मुकाबले आयोजित होंगे जबकि कबड्डी और वॉलीबाल के सेमीफाइनल मुकाबले आयोजित किए जाएंगे। इस मौके पर समस्त स्कूल स्टाफ उपस्थित रहा।