{"_id":"5d50590f8ebc3e6d1e2be95f","slug":"janmanch-hamirpur-hp-news-sml3036536164","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्री साहब, रूस में समुद्री जहाज में लापता हो गया है बेटा, नहीं मिली मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्री साहब, रूस में समुद्री जहाज में लापता हो गया है बेटा, नहीं मिली मदद
विज्ञापन
सेल्फी विद डॉटर अभियान के तहत बेटी के साथ सेल्फी लेते मंत्री डा. राजीव सैजल।
- फोटो : Hamirpur-HP
बड़सर (हमीरपुर)। शहीद दीपचंद राणा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धंगोटा में रविवार को जिले का 13वां जनमंच कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता सामाजिक न्याय एवं सहकारिता मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने की। उन्होंने क्षेत्र की 12 पंचायतों के लोगों की समस्याओं को सुना। उन्होंने कहा कि जनमंच प्रदेश सरकार का एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। यह जनता का एक ऐसा मंच है जहां पर आखिरी पंक्ति का व्यक्ति भी पूरी बेबाकी के साथ अपनी बात रख रहा है और समयबद्ध ढंग से उनकी समस्याओं का निपटारा सुनिश्चित किया गया है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के दूरदर्शी नेतृत्व में सबका साथ सबका विकास की सोच के साथ प्रदेश सरकार कार्य कर रही है। इस दौरान सबसे ज्यादा समस्याएं राजस्व विभाग, आईपीएच, लोक निर्माण विभाग की पाई गईं।
क्षेत्र की महिला स्वर्ण लता ने मंत्री से गुहार लगाई कि उसका 21 वर्षीय बेटा रूस में समुद्री जहाज हादसे में लापता हो गया है। उसने विदेश मंत्रालय, भारत सरकार तक गुहार लगाई, लेकिन कोई मदद नहीं मिली है। इस दौरान कई गरीबों, अपंगों और असहाय लोगों को जनमंच के दौरान अपनी शिकायतें दी हैं। मंत्री ने सड़क, पानी, राजस्व, बिजली आदि सहित अन्य समस्याओं को पंद्रह दिनों के भीतर निपटाने के आदेश विभागीय अधिकारियों को दिए। जनमंच में कुल 200 शिकायतें प्राप्त हुई। इनमें से 53 का मौके पर निपटारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न स्कीमों के तहत लाभार्थी महिलाओं को मंत्री राजीव सैजल ने लाभ राशि और प्रमाणपत्र वितरित किए। कार्यक्रम में विधायक इंद्र दत्त लखनपाल, जिलाधीश हरिकेश मीणा, एडीसी रत्न गौतम, पूर्व विधायक बलदेव शर्मा, कांगड़ा ग्रामीण बैंक के चेयरमैन कमलनयन शर्मा, एसडीएम बड़सर प्रदीप कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।
सेल्फी विद डॉटर अभियान का किया शुभारंभ
मंत्री डा. राजीव सैजल ने जनमंच के दौरान जिला हमीरपुर के लिए सेल्फी विद डॉटर अभियान तथा ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ को बढ़ावा देने के लिए हस्ताक्षर मुहिम का शुभारंभ भी किया। इसके अंतर्गत बेटियों को सशक्त करने के लिए लोगों को जागरूकता संबंधी संदेश प्रसारित किए जाएंगे। उन्होंने पाठशाला परिसर में एक बूटा बेटी के नाम योजना के अंतर्गत पौधरोपण भी किया।