फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   It is necessary to update Aadhaar: Amarjeet

आधार को अपडेट करवाना आवश्यक : अमरजीत

Tue, 13 Aug 2024 08:05 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2024 08:05 PM IST
विज्ञापन
जिला स्तरीय आधार निगरानी समिति की बैठक में दिए निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। उपायुक्त अमरजीत सिंह ने जिले के सभी आधार केंद्रों की संचालक एजेंसियों और संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे आधार अपडेशन के कार्य को गति प्रदान कर शत-प्रतिशत लक्ष्य की पूर्ति सुनिश्चित करें। मंगलवार को जिलास्तरीय आधार निगरानी समिति की बैठक के दौरान उपायुक्त ने ये निर्देश दिए।


बताया कि हर 10 वर्ष के बाद आधार की अपडेशन आवश्यक है। लंबे समय तक अपडेशन न होने पर आधार डी-एक्टीवेट हो सकता है। उन्होंने कहा कि जिले में अभी लगभग 1,36,981 आधार नंबरों की अपडेशन लंबित है। उपायुक्त ने जिलावासियों से अपने मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी को भी आधार से लिंक करवाने तथा इन्हें अपडेट करवाने की अपील भी की। जिले में 121 आधार केंद्रों को आधार पंजीकरण एवं अपडेशन किट्स उपलब्ध करवाई गई हैं। शिक्षा विभाग को भी 10 किट्स दी गई हैं, लेकिन इनमें से केवल 5 किट्स ही एक्टिव हैं। उपायुक्त ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को सभी किट्स को एक्टिवेट करने के निर्देश दिए। पिछले महीने जिला में कुल 6862 लोगों का आधार पंजीकरण या अपडेशन किया गया है। जिला में अभी तक कुल 5,96,465 आधार नंबर जनरेट किए जा चुके हैं जो जिला की अनुमानित आबादी का लगभग 121 प्रतिशत है, लेकिन 5 साल तक की आयु के लगभग 11,660 बच्चों को अभी आधार नंबर दिए जाने शेष हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed