फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Irrigation Kuhal, broken a year ago, is not being taken care of.

Hamirpur (Himachal) News: एक साल पहले टूटी सिंचाई कूहल की नहीं ली जा रही सुध

Mon, 15 Jul 2024 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jul 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
एक साल पहले टूटी सिंचाई कूहल की नहीं ली जा रही सुध
विज्ञापन

29 लाख रुपये किया गया है कूहल का निर्माण
संवाद न्यूज एजेंसी
जाहू(हमीरपुर)। केंद्र सरकार की वित्त पोषित वाटरशेड परियोजना के तहत करीब 29 लाख से निर्मित कूहल से किसानों को अभी तक सिंचाई सुविधा नहीं मिली है। भलवानी नाले में आई बाढ़ की बजह से एक वर्ष पहले कूहल का कुछ हिस्सा टूट गया है। इससे अब करीब 1400 कनाल कृषि योग्य भूमि तक कूहल का पानी नहीं पहुंच रहा है। इससे किसानों में रोष है। उपमंडल भोरंज की जाहू पंचायत चारों ओर से खड्डों के घिरी हुई है। यहां के लोगों का मुख्य व्यवसाय खेतीबाड़ी ही है। वाटरशेड परियोजना के तहत चैंथ खड्ड से करीब 728 मीटर लंबी और चार फीट चौड़ी और दो फीट ऊंची कूहल का निर्माण पंचायत ने एक वर्ष पहले पूरा किया है।

इस कूहल से भलवानी नाले और चैंथ खड्ड के पानी को खेतों तक पहुंचाया जाना था, लेकिन कूहल के टूटने के बाद खेतों तक पानी नहीं पहुंच रहा है। इससे किसान बारिश के पानी पर आश्रित हो गए हैं। चैंथ खड्ड से लेकर डोहग-हौड बरगद पेड़ तक की भूमि खेतीबाड़ी के लिए काफी उपयुक्त है। सिंचाई सुविधा के अभाव से किसानों को कृषि योग्य भूमि का लाभ नहीं मिल रहा है। जाहू पंचायत प्रधान अनुराधा शर्मा ने कहा कि जाहू पंचायत में करीब 29 लाख रुपये की लागत से कूहल का निर्माण किया है लेकिन पिछली बरसात में भलवानी नाले में आई बाढ़ की बजह से कूहल का कुछ हिस्सा टूट गया है। इसके बारे में खंड विकास अधिकारी कार्यालय भोरंज को पंचायत ने प्रस्ताव पारित करके कूहल की मरम्मत के लिए धन उपलब्ध करवाने की मांग की है। कूहल से करीब 1400 कनाल भूमि को सिंचाई की सुविधा मिलेगी। यह भूमि धान की खेती के लिए काफी उपयुक्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed