{"_id":"575ab0744f1c1b9c0c9c5408","slug":"iph-and-electricity-board-at-loggerheads-hamirpur-city-thirsty","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईपीएच और बिजली बोर्ड की लड़ाई में हमीरपुर प्यासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईपीएच और बिजली बोर्ड की लड़ाई में हमीरपुर प्यासा
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Fri, 10 Jun 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
बिजली
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश सरकार के दो विभागों की आपसी लड़ाई में हमीरपुर का पानी बंद हो गया है। शहर के वार्ड नंबर एक, छह, आठ, 11 और ग्राम पंचायत अणु कलां में पेयजल आपूर्ति बाधित है। इन वार्डों के बाशिंदे बीते एक हफ्ते से पानी के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं।
विज्ञापन
वार्ड-1 के निवासी अमर सिंह, प्रताप चंद, सुशील कुमार, छह से विधि चंद, अशोक शर्मा, सीमा देवी, वार्ड-8 से सुशील शर्मा, सन्नी शर्मा, ध्यान चंद, वार्ड-10 से हरनाम सिंह, चमन लाल, एएन शर्मा, आरपी शर्मा, कुलदीप और वार्ड-11 से शकुंतला देवी, विद्या देवी, सरोज शर्मा और प्रताप चंद ने कहा कि बीते एक हफ्ते से वार्डों में पानी को लेकर हाहाकार मचा है।
विज्ञापन
आईपीएच और बिजली बोर्ड एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा कर अपना पल्लू झाड़ रहे हैं। आईपीएच विभाग का कहना है कि बिजली बोर्ड पर्याप्त वोल्टेज नहीं दे रहा जिससे सुजानपुर के लोंगनी पेयजल स्कीम की मोटरें काम नहीं कर रही हैं।
विज्ञापन
दूसरी ओर बिजली बोर्ड का कहना है कि अभी तक आईपीएच विभाग से कोई शिकायत नहीं आई है। परेशान जनता ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल से पानी की किल्लत की शिकायत की है।
हमीरपुर के लोगों को न किया जाए परेशान : धूमल
पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने पानी की शिकायत मिलते ही आईपीएच विभाग हमीरपुर के चीफ इंजीनियर सुमन विक्रांत को टेलीफोन कर पानी की समस्या के बारे में पूछा। धूमल ने कहा कि लोगों की समस्या जायज हैं। उन्होंने चीफ इंजीनियर को शीघ्र पेयजल आपूर्ति को बहाल करने के निर्देश दिए हैं।
आईपीएच विभाग से कोई शिकायत नहीं मिली है। बुधवार को आंधी से चबूतरा में बिजली तारों पर एक पेड़ गिर गया था, लेकिन तीन घंटे में बिजली आपूर्ति को बहाल कर दिया गया।
- अशोक शर्मा, एक्सईएन, बिजली बोर्ड हमीरपुर
हमीरपुर शहर को सुजानपुर की लौंगणी पेयजल स्कीम से सप्लाई होती है। दिन में 4-4 घंटे बिजली कट लग रहे हैं। कम वोल्टेज के कारण स्कीम नहीं चल रही। विभाग ने बिजली बोर्ड को लिखित शिकायत की है। हालांकि, पौंग डैम से पानी छोड़ने से भारी मात्रा में सिल्ट आ रही है। शीघ्र समस्या हल की जाएगी।
- नीरज भोगल, एक्सईएन, आईपीएच विभाग, हमीरपुर