{"_id":"6aeb90696dded20fd604efb0","slug":"investigation-into-drone-project-and-multi-crore-funding-intensifies-alleged-contracts-scrutinized-hamirpur-hp-news-r-399-1-sml1060-549304-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: ड्रोन प्रोजेक्ट और करोड़ों की फंडिंग की जांच तेज, खंगाले कथित अनुबंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: ड्रोन प्रोजेक्ट और करोड़ों की फंडिंग की जांच तेज, खंगाले कथित अनुबंध
Thu, 05 Nov 2026 01:37 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Thu, 05 Nov 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। राजकीय बहुतकनीकी संस्थान बड़ू में ड्रोन प्रोजेक्ट और करोड़ों की कथित फंडिंग मामले की जांच तेज हो गई है। संयुक्त निदेशक दिनेश शर्मा की अगुआई वाली उच्च स्तरीय कमेटी बुधवार को दूसरे दिन भी जांच में जुटी रही। टीम ने सहपाठियों व हॉस्टल के छात्रों से पूछताछ की। साथ ही सेना के कथित अनुबंध और कई ईमेल भी खंगाले।
तीन सदस्यीय कमेटी यह पता लगा रही है कि प्रोजेक्ट को लेकर संस्थान में वास्तव में क्या गतिविधियां हुई थीं। जोधपुर की प्रतियोगिता में चौथा स्थान हासिल करने और करोड़ों की फंडिंग के दावों की पड़ताल की जा रही है। टीम ने डिफेंस इनोवेशन ऑर्गेनाइजेशन को भेजी साइबर ठगी की शिकायत के ईमेल भी खंगाले हैं।
जांच के दायरे में कंप्यूटर विज्ञान विभाग के साथ अन्य विभागों के विद्यार्थी भी शामिल हैं। कमेटी यह जान रही है कि छात्र सर्वेश किन गतिविधियों में शामिल था। इसके अलावा, तकनीकी शिक्षा विभाग ने जांच टीम को शनिवार तक अपनी रिपोर्ट सौंपने के सख्त निर्देश दिए हैं। गौरतलब है कि 28 अक्तूबर को सर्वेश हॉस्टल की बालकनी से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया था। फिलहाल वह पीजीआई में उपचाराधीन है और वहां उसके जबड़े की सर्जरी होनी बाकी है।