{"_id":"66ed8c41efdc38927202cd34","slug":"instructions-to-private-school-managers-to-list-children-in-buses-along-with-blood-group-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-136398-2024-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: निजी स्कूल प्रबंधकों को बसों में बच्चों की सूची ब्लड ग्रुप सहित लगाने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: निजी स्कूल प्रबंधकों को बसों में बच्चों की सूची ब्लड ग्रुप सहित लगाने के निर्देश
विज्ञापन
बसों में बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर एसडीएम ने किया निजी स्कूल बसों का निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
जाहू (हमीरपुर)। स्कूली बसों में बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एसडीएम भोरंज संजय स्वरूप ने शुक्रवार को निजी स्कूल बसों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद उन्होंने निजी स्कूल प्रबंधकों को आदेश दिए हैं कि बच्चों की सुरक्षा में किसी प्रकार की कोताही स्वीकार नहीं की जाएगी। एसडीएम ने उपमंडल स्तरीय सड़क सुरक्षा टीम के साथ उपमंडल के निजी स्कूलों की बसों का निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों से बातचीत करके बसों में बैठने की व्यवस्था का अवलोकन किया। उन्होंने प्रधानाचार्य, स्कूल प्रबंधक व बसों के चालकों व परिचालकों के बातचीत की। कहा कि बसों में बैठने वाले बच्चों की सूची बस में होनी चाहिए। इसमें बच्चों के नाम, माता-पिता का नाम, ब्लड ग्रुप, मोबाइल फोन व उनका पता होना चाहिए। चालक व परिचालक बच्चों को बसों से उतारते वक्त व सड़क पार करवाने में जल्दबाजी न करें। निजी बसों में चालक व परिचालक बच्चों की सुरक्षा के लिए 6 माह में एक बार अवश्य अपना मेडिकल करवाकर स्कूलों में जमा करवाएं। उन्होंने चालक व परिचालकों को यातायात के नियमों के प्रति भी जागरूक किया। इस दौरान खंडस्तरीय सड़क सुरक्षा कमेटी के सदस्य एवं भोरंज स्कूल के प्रधानाचार्य अनिल डोगरा व पुलिस विभाग के कर्मचारी भी मौजूद रहे।