{"_id":"608854408ebc3e591663686e","slug":"instructions-for-setting-up-isolation-center-at-bhoranj-hamirpur-hp-news-sml3687348152","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोरंज में आइसोलेशन सेंटर स्थापित करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोरंज में आइसोलेशन सेंटर स्थापित करने के निर्देश
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। विधानसभा क्षेत्र भोरंज की विधायक कमलेश कुमारी ने कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर मंगलवार को भोरंज में प्रशासन के साथ बैठक की। इसमें एसडीएम भोरंज राकेश शर्मा, बीएमओ डॉ. ललित कालिया और बीडीओ मनोज शर्मा समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। एसडीएम भोरंज ने बैठक में बताया कि विधानसभा क्षेत्र में भी कोरोना के अत्यधिक मामले आ रहे हैं और लापरवाही बरतने से कोरोना अधिक प्रभावी हो रहा है।
प्रशासन के माध्यम से जो भी सरकार की ओर से नोटिफिकेशन की गई है, उसे सख्ती से लागू किया जाएगा। बीडीओ मनोज शर्मा ने कहा कि बाहर से आने वाले लोगों का आइसोलेशन करवाया जा रहा है और स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से कोरोना का टेस्ट कराया जा रहा है। बीएमओ डॉक्टर ललित कालिया ने कहा कि टेस्टिंग को बढ़ाया जा रहा है और कोरोना संक्रमितों के प्राइमरी कांटेक्ट के त्वरित टेस्ट किए जा रहे हैं।
विधायक कमलेश कुमारी ने कहा कि शीघ्र भोरंज में आइसोलेशन सेंटर की स्थापना की जाए, ताकि प्रभावित लोगों को सुविधा प्रदान की जा सके। उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि कोरोना की दूसरी लहर अधिक खतरनाक है और इसमें मृत्यु दर भी ज्यादा है। उन्होंने कहा कि आवश्यक कार्यों के लिए ही घरों से बाहर निकलें।