फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Inspire Award Scheme: Model ideas of 12 students rejected

इंस्पायर अवार्ड योजना : 12 विद्यार्थियों के मॉडल आइडिया अस्वीकार

Wed, 11 Sep 2024 05:32 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2024 05:32 PM IST
विज्ञापन
विषय पूर्ण न होने, त्रुटियों के चलते चार स्कूलों के विद्यार्थियों के मॉडल आइडिया रिजेक्ट
विज्ञापन

विज्ञान पर्यवेक्षक ने स्कूल प्रमुखों को पुन: विद्यार्थियों के आइडिया देने, आवेदन करने के दिए निर्देश
इंस्पायर अवार्ड मानक योजना के तहत 93 स्कूलों से 593 विद्यार्थियों ने किया है ऑनलाइन आवेदन
इंस्पायर अवार्ड मानक के लिए छठी से जमा दो कक्षा के विद्यार्थी 15 सितंबर तक कर सकते हैं आवेदन
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। इंस्पायर अवार्ड मानक योजना के तहत जिलाभर से अभी तक 93 स्कूलों से महज 593 विद्यार्थियों के ही आवेदन आए हैं। योजना के तहत जिलाभर के चार स्कूलों के 12 विद्यार्थियों के मॉडल आइडिया रिजेक्ट (अस्वीकार) हो गए हैं। विषय पूर्ण न होने, त्रुटियों के चलते जिला विज्ञान पर्यवेक्षक की ओर से इन्हें रिजेक्ट कर दिया है। चार स्कूलों राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बीड़ बगहेड़ा, नाल्टी, राजकीय माध्यमिक पाठशाला कड़साई और बरोटी के विद्यार्थियों के मॉडल आइडिया रिजेक्ट हुए हैं। इन स्कूलों के प्रमुखों और विज्ञान अध्यापकों को पुन: विद्यार्थियों के नए मॉडल आइडिया देने और तीन दिन के भीतर आवेदन करने के निर्देश जारी किए हैं ताकि विद्यार्थी योजना के तहत आवेदन कर सकें।

वर्तमान में जिलाभर के 93 स्कूलों से 593 विद्यार्थियों ने इंस्पायर अवार्ड मानक योजना के तहत आवेदन किया है। इन विद्यार्थियों के मॉडल आइडिया स्वीकार कर लिए गए हैं। आवेदन तिथि को समाप्त होने में तीन दिन का समय शेष बचा है। ऐसे में जिला विज्ञान पर्यवेक्षक ने स्कूलों से शीघ्र आवेदन करने का आग्रह किया है ताकि समय रहते विद्यार्थियों के आवेदन पूर्ण हो सकें। इंस्पायर अवार्ड मानक योजना का मकसद विद्यार्थियों में सृजनशीलता एवं रचनात्मक सोच को बढ़ावा देना है। इसमें विद्यार्थियों की ओर से विज्ञान विषय पर मॉडल तैयार किए जाते हैं। विजयी विद्यार्थियों को 10 हजार रुपये पुरस्कार के साथ उनके मॉडल को आईआईटी और एनटीए जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में प्रदर्शित किया जाता है। योजना का लाभ छठी से दसवीं में पढ़ने वाले विद्यार्थी उठा सकते हैं। जिला विज्ञान पर्यवेक्षक राजेश गौतम ने कहा कि त्रुटियों के चलते चार स्कूलों के विद्यार्थियों के मॉडल आइडिया रिजेक्ट किए गए हैं। स्कूल प्रमुखों को पुन: विद्यार्थियों के मॉडल आइडिया देने और आवेदन देने के निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि आवेदन तिथि के अंतिम दिनों में सर्वर ठप होने के कारण आवेदन करने में दिक्कत आती है। ऐेसे में शिक्षक समय रहते विद्यार्थियों को आवेदन करना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed