फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Injustice to ex-servicemen should stop: Verma

भूतपूर्व सैनिकों के साथ अन्याय बंद हो : वर्मा

Tue, 04 Apr 2023 12:22 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Apr 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
Injustice to ex-servicemen should stop: Verma
डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा के नेतृत्व में एडीसी जितेंद्र सांजटा को ज्ञापन सौंपते भूतपूर्वक सैनिक।
हमीरपुर। जिला कांग्रेस सदस्य एवं हमीरपुर से पूर्व प्रत्याशी डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा और कैप्टन रंजीत सिंह की अध्यक्षता में भूतपूर्व सैनिक सोमवार को एडीसी जितेंद्र सांजटा से मिले। इस दौरान उन्होंने वन रैंक-वन पेंशन, मिलिट्री सर्विस पे और सीएसडी में भूतपूर्व सैनिकों को मिल रही सुविधाओं की विसंगतियों के बारे में प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री को ज्ञापन भेजा। कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष हमीरपुर कैप्टन रंजीत ने कहा कि वन रैंक-वन पेंशन में बहुत सारी वेतन विसंगतियां हैं, जिनको आज तक ठीक नहीं किया गया। अफसरों को मिलने वाले वेतनमान को 2.81 से गुणा करके दिया जा रहा है, जबकि सैनिकों 2.57 के गुणांक से यह दिया जा रहा है जो कि एक बहुत बड़ा भेदभाव है। इसके अलावा मिलिट्री सर्विस पे में भी ऑफिसर और अन्य सैनिकों के बीच में भारी अंतर है। इसको तुरंत दूर किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

इस मौके पर डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा ने कहा कि भारतीय सेना जैसी सेवाओं में भी अगर केंद्र सरकार इस तरह का भेदभाव करेगी तो उस के क्या मायने रह जाएंगे। उन्होंने कहा कि मिलिट्री सर्विस पे जो कि एक रिस्क अलाउंस की तरह है। इसमें इतना भारी अंतर तर्कसंगत नहीं है। ऑफिसर्स को 15,500 रुपये और वहीं सैनिकों को 5,200 रुपये दिया जा रहा है। इसके अलावा कैंटीन में मिल रही सुविधाएं अधिकारियों, जेसीओ और अन्य सैनिकों के सुविधाओं के बीच में भारी-भरकम अंतर है, जो बिलकुल भी उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना में तीन फीसदी अधिकारी है जबकि 97 फीसदी सैनिक हैं इसलिए इनके साथ न्याय होना चाहिए और उनको भी अच्छे स्तर की सुविधाएं मिलनी चाहिए। कांग्रेस पार्टी हमेशा भूतपूर्व सैनिकों के साथ खड़ी है और इनके हित के लिए किसी भी तरह का संघर्ष करने के लिए तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed