फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Information given on maintenance and planting of rainy season plants

Hamirpur (Himachal) News: बरसाती पौधों के रखरखाव एवं रोपण की दी जानकारी

Fri, 26 Jul 2024 08:03 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2024 08:03 PM IST
विज्ञापन
रंगस (हमीरपुर)। उद्यानिकी एवं वानिकी महाविद्यालय के फल विज्ञान विभाग ने फलदार फसलों की खेती विषय पर कश्मीर, गाहलियां एवं बटरान गांव में शुक्रवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया। इसका आयोजन अनुसूचित जाति उप-योजना के अंतर्गत किया गया। इसमें कश्मीर एवं बटरान गांव के 211 बागवानों एवं किसानों ने प्रशिक्षण लिया। प्रशिक्षण शिविर में बरसाती पौधों के रखरखाव एवं रोपण की जानकारी दी गई। किसानों को विभिन्न प्रजातियों के 2900 पौधे भी इन शिविरों में वितरित किए गए। अमरूद (श्वेता, ललित एल-49) के 1800, आम (मल्लिका, डी-51) के 600, मौसमी वर्गीय (बल्ड रेड मौसमी), मैडरीन (किल्लू, डेजी) और बारामासी नींबू के 300 एवं आंवला (एनए-10. एनए-7) के 200 पौधे वितरित किए गए। इसके अतिरिक्त बागवानी कार्यों में दैनिक प्रयोग में होने वाले औजार जैसे स्केंचर(काट-छांट की कैंची), खुरपा, हेड कल्टीवेटर का वितरण किया गया। कॉलेज के बागवानी विशेषज्ञ डॉ. संजीव बन्याल, डॉ अजय बन्याल तथा वंदना कुमारी ने इन शिविरों में किसानों के साथ तकनीकी जानकारी साझा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed