फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   In the tussle of NP Sujanpur, the release of various works hangs in the balance.

नप सुजानपुर की खींचतान में विभिन्न कार्यों के लोकार्पण अधर में लटके

Thu, 22 Sep 2022 11:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Sep 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
In the tussle of NP Sujanpur, the release of various works hangs in the balance.
सुजानपुर चिल्ड्रन पार्क में उद्घाटन के लिए फव्वारे के समीप चहारदीवारी के साथ खड़ा किया चबूतरा। - फोटो : Hamirpur-HP
सुजानपुर (हमीरपुर)। नगर परिषद सुजानपुर में भाजपा और कांग्रेस समर्थित पार्षदों के बीच चल रही खींचतान के कारण शहर में विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण अधर में लटक गए हैं। स्थानीय लोगों प्रकाश चंद, विनोद, सुरेश, राकेश, रोहित ठाकुर आदि का कहना है कि नगर परिषद में विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण की उम्मीद पर पानी फिरता नजर आ रहा है। पूर्व में अध्यक्ष पद कांग्रेस के पास था, लेकिन सवा साल बाद अब भाजपा समर्थित पार्षद को अध्यक्ष पद की कमान सौंपी गई है।
विज्ञापन

इससे नगर परिषद में भाजपा समर्थित पार्षदों की ढील शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है। लोगों का कहना है कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता लगने से पूर्व शहर में चले हुए विकासात्मक कार्य नगर परिषद की लेटलतीफी के चलते पूरे नहीं हो पाएंगे। वहीं, विकास का ढिंढोरा पीटने वाले भाजपा समर्थित पार्षदों पर कांग्रेस हावी हो रही है। लोगों का कहना है कि नगर परिषद सुजानपुर में करीब चार माह से चल रहे चिल्ड्रन पार्क के कायाकल्प का कार्य अब बंद पड़ा हुआ है जबकि मुख्य पहलू यह है कि नगर परिषद की पूर्व कांग्रेस समर्थित अध्यक्ष के समय पार्क कार्य पूर्ण होने के बाद लोकार्पण की पट्टिका भी बना दी थी। दूसरी ओर सात वर्ष से चल रहे गोसदन का कार्य 90 फीसदी ही पूरा हो पाया है।
विज्ञापन

जबकि, सामुदायिक हॉल का लोकार्पण नहीं हो रहा है। लोगों का कहना है कि भाजपा जनप्रतिनिधियों के विकास कार्यों को गति देने के दावे नगर परिषद में खोखले साबित हुए हैं। शहर के लोग भी सुविधाओं से वंचित रह रहे हैं। इस संदर्भ में नगर परिषद सुजानपुर की अध्यक्ष सुनीता देवी का कहना है कि सुजानपुर में विकास कार्यों को लेकर भरपूर प्रयास किए जा रहे हैं, जो कार्य पूरा हो गए हैं, उनका शीघ्र लोकार्पण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed