फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   In Sujanpur, the administration gave instructions to remove encroachment within a week

Hamirpur (Himachal) News: सुजानपुर में प्रशासन ने सप्ताह के भीतर अतिक्रमण हटाने के दिए निर्देश

Sat, 24 May 2025 01:05 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 24 May 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
कहा- चौगान मैदान, बस अड्डा से सटे ड्रेनेज सिस्टम पर अवैध निर्माण हटाने को चलेगा अभियान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

सुजानपुर(हमीरपुर)। उपमंडल सुजानपुर के मुख्यालय में अवैध निर्माण और अतिक्रमण पर कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की ओर से एक सप्ताह के भीतर अवैध निर्माण और अतिक्रमण की पहचान कर उसे हटाने के निर्देश दिए गए हैं।
एसडीएम सुजानपुर ने नोटिस के माध्यम से संबंधित विभागों को निर्देश जारी किए हैं कि एक सप्ताह के भीतर अतिक्रमण को हटा लें। वहीं, जिन लोगों ने अतिक्रमण किया हुआ है, उनसे भी अतिक्रमण हटाने का आग्रह किया गया है, ताकि शहर को सुंदर और व्यवस्थित किया जा सके।
विज्ञापन


एसडीएम ने मुख्यत: नगर परिषद अधिकारी, राजस्व अधिकारी सहित थाना प्रभारी और अड्डा इंचार्ज सुजानपुर को अलग-अलग विषयों पर निर्देश जारी किए हैं। इनमें स्पष्ट किया गया है कि चौगान मैदान, बस अड्डा सुजानपुर से सटे ड्रेनेज सिस्टम पर अवैध निर्माण को तत्काल हटाया जाए, क्योंकि बस अड्डा सुजानपुर और चौगान मैदान के साथ लगती जल निकासी व्यवस्था पर अवैध निर्माण और अस्थायी संरचनाएं बनाई गई हैं, जिससे सार्वजनिक रूप से काफी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, इससे जल निकासी प्रणालियों के प्राकृतिक प्रवाह को बाधा पहुंच रही है, जिससे बाढ़ और स्वास्थ्य संबंधी खतरों सहित संभावित आपदा जैसी स्थितियां पैदा होती हैं। एसडीएम सुजानपुर विकास शुक्ला ने कहा कि सभी विभागों के अधिकारियों को शहरभर से पूर्णतया: अतिक्रमण हटाने के निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed