फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   In Didvin, miscreants broke the locks and stole cash and jacket from the room.

Hamirpur (Himachal) News: डिडवीं में शातिरों ने ताले तोड़ कमरे से नकदी और जैकेट चुराईं

Sun, 28 Dec 2025 01:26 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 28 Dec 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
In Didvin, miscreants broke the locks and stole cash and jacket from the room.
सीसीटीवी में कैद ग्राम पंचायत डिडवीं टिक्कर में प्रवासी के कमरे में चोरी की घटना को अंजाम देने
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

डिडवीं टिक्कर (हमीरपुर)। सदर थाना के तहत चोरों ने गांव डिडवीं में बंद कमरे के ताले तोड़ कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोरों ने 600 रुपये के साथ दो जेकेटों पर हाथ साफ किए।
पीड़ित विनोद यादव निवासी बिहार ने बताया कि वह शुक्रवार को दिहाड़ी लगाने के लिए गया था। शाम को जब वह कमरे पर वापस आया तो देखा कि कमरे का ताला टूटा हुआ है। अंदर जाकर देखा तो कमरे में सामान बिखरा पड़ा था। जांच में पता चला कि चोर दो जैकेट व 600 रुपये की नकदी चुराकर ले गए हैं। पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस चौकी भोटा में करवा दी है।
विज्ञापन

पीड़ित ने क्षेत्र के आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज भी जांची, जिसमें दो लोग दिन में करीब 2:15 बजे सीढ़ियां चढ़ते और 2:30 बजे वापस उतरते नजर आए हैं। कैमरे में चोरों की पहचान नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले भी भोटा बाजार में एक प्रवासी ने दुकानदार के गल्ले से पैसे चुराए थे, जिसे सीसीटीवी की मदद से पकड़ लिया गया था। दिनदहाड़े हुई चोरी की घटना से लोगों में भय का माहौल है।

लोगों का कहना है कि चोर पहले रात को चोरी करते थे, लेकिन इनके हौंसले इतने अधिक बुलंद हो गए हैं कि अब दिन के समय भी चोरी करना शुरू कर दिया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर छानबीन शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि एसपी हमीरपुर बलबीर सिंह ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed