फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   allegation on youth

फंदा लगाने वाली छात्रा की किताब में मिला सुसाइड नोट, युवक पर मारपीट के आरोप

Sun, 09 Feb 2020 11:27 PM IST
शिमला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नादौन (हमीरपुर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नादौन (हमीरपुर) Published by: शिमला ब्यूरो Updated Sun, 09 Feb 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
allegation on youth
सुसाइड नोट की जांच करते पुलिस अधिकारी - फोटो : Hamirpur-HP

जिला मंडी में छात्रा की मौत के मामले में नया मोड़ आया है। छात्रा की किताब में एक सुसाइड नोट मिला है। जिसको मंडी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। सुसाइड नोट में छात्रा ने एक युवक पर उसके साथ मारपीट के आरोप लगाए हैं। साथ ही लिखा है आई मिस यू मम्मी-पापा। नादौन क्षेत्र के ग्वाल पत्थर से एक छात्रा निजी कॉलेज मंडी में पढ़ती थी। गत माह उसने मंडी में स्थित अपने हॉस्टल के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में पुलिस ने क्षेत्र के ही एक युवक को पहले से ही हिरासत में लिया है। जांच के दौरान पुलिस ने छात्रा के कमरे की तलाशी ली लेकिन, परिजनों के मुताबिक पुलिस ने जांच के दौरान कुछ एक बातों को अनसुना किया तथा घटना के दौरान पुलिस को सुसाइड नोट हाथ नहीं लगा, ऐसा आरोप लड़की के परिजनों ने लगाया है।

विज्ञापन


जब परिजनों ने छात्रा के सामान की जांच पड़ताल की तो उन्हें छात्रा की किताब में एक सुसाइड नोट प्राप्त हुआ। जिसकी सूचना उन्होंने मंडी पुलिस को दी तथा मंडी पुलिस ने रविवार को नादौन पहुंचकर उस सुसाइड नोट को अपने कब्जे में ले लिया है। परिजनों ने इस सारे मामले की जांच सीबीआई से करवाने की मांग की है। उधर, एसपी मंडी गुरदेव सिंह ने सुसाइड नोट मिलने की पुष्टि की है तथा उन्होंने बताया कि सुसाइड नोट की जांच के उपरांत ही कुछ कहा जा सकता है और घटना के वक्त यह सुसाइड नोट पुलिस के हाथ नहीं लगा, इसकी जांच भी की जाएगी। एसएचओ नादौन प्रवीण राणा ने कहा कि मंडी पुलिस की टीम के साथ वह भी मौके पर गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed