फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   If you get a good education, employers will find you: Dhumal

अच्छी शिक्षा ग्रहण करोगे तो रोजगार देने वाले आपको ढूंढेंगे : धूमल

Fri, 01 Apr 2022 11:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
If you get a good education, employers will find you: Dhumal
सुजानपुर महाविद्यालय के वार्षिक समारोह में मेधावी छात्रा को सम्मानित करते पूर्व मुख्यमंत्री। - फोटो : Hamirpur-HP
सुजानपुर (हमीरपुर)। अच्छी शिक्षा ग्रहण करोगे तो रोजगार देने वाले आपको ढूंढ लेंगे। इसलिए शिक्षा ग्रहण करने के समय को बर्बाद न करके प्रतिदिन मेहनत कर उस मुकाम को हासिल करें, ताकि आपको रोजगार न ढूंढना पड़े। यह बात पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने शुक्रवार को राजकीय महाविद्यालय सुजानपुर के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्यातिथि कही। इससे पहले कार्यक्रम में पहुंचने पर मुख्यातिथि का महाविद्यालय प्राचार्य अजायब सिंह बन्याल, पीटीए प्रधान, उपप्रधान, स्टाफ सदस्यों, भाजपा मंडल पदाधिकारियों सहित छात्र-छात्राओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।
विज्ञापन

महाविद्यालय की एनएसएस टीम ने मुख्यातिथि को मार्च पास्ट की सलामी दी। सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम का आगाज हुआ। सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करते हुए छात्र-छात्राओं ने खूब वाहवाही लूटी। इस दौरान वर्ष 2020-2021 तथा 2021-22 सत्र के दौरान शैक्षणिक, खेलकूद व अन्य गतिविधियों में अव्वल रहे मेधावियों को पुरस्कार बांटे। नॉन मेडिकल में शिल्पा प्रथम, शालू द्वितीय, शबनम तृतीय, वाणिज्य संकाय में शिल्पा देवी प्रथम, प्रियंका द्वितीय, दीक्षा तृतीय, कला संकाय से शैलजा प्रथम, पल्लवी रॉय द्वितीय, संतोष कुमारी तृतीय, बीसीए में शिवाली मेहरा प्रथम, शीतल द्वितीय, सारिका तृतीय, बीबीए से नेहा प्रथम, अक्षय द्वितीय, डिंपल तृतीय स्थान को पुरस्कृत किया गया। एनसीसी से बेस्ट कैडेट आदित्य शर्मा और दिव्या, एनएसएस से हर्षदीप, सचिन ठाकुर, रोवर रेंजर से ईशु, अर्पित को सम्मानित किया गया। परीक्षा वर्मा, सुरजीत, नगीना, नेहा, शीतल, प्रिंस राणा को खेलकूद गतिविधियों में उत्कृष्ट स्थान हासिल करने पर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed