{"_id":"69f8dd7de39034cbbd0f01e6","slug":"if-there-were-crash-barriers-two-lives-could-have-been-saved-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1026-192474-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: अगर क्रैश बैरियर होते तो बच सकती थी दों जिदगियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: अगर क्रैश बैरियर होते तो बच सकती थी दों जिदगियां
Mon, 04 May 2026 11:25 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Mon, 04 May 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
सलौणी से जोल वाया ब्याड़ सड़क पर स्थित अवाह नामक स्थान जहां पर दो साल पहले कार दुर्घटनाग्रस्त ह
मैहरे (हमीरपुर)। धबड़ियाणा के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने लोक निर्माण विभाग की लापरवाही को एक बार फिर उजागर कर दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि सड़क किनारे क्रैश बैरियर लगे होते, तो शायद यह बड़ा हादसा टल सकता था और कार खाई में गिरने से बच सकती थी।
बड़सर क्षेत्र के अंतर्गत कई प्रमुख सड़कें जैसे जोल-गारली मार्ग, बड़सर-चंबेह मार्ग और सलौणी से जोल वाया ब्याड़ सड़क पर खतरनाक मोड़ और गहरी खाइयां हैं, लेकिन यहां क्रैश बैरियर की कमी साफ दिखाई देती है। ग्रामीणों के अनुसार, इन स्थानों पर सुरक्षा इंतजामों की मांग लंबे समय से की जा रही है, लेकिन अब तक ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं।
स्थानीय लोगों ने बताया कि दो वर्ष पूर्व अवाह के पास भी एक कार खाई में लुढ़क गई थी, जिसमें तीन लोग घायल हुए थे। इसके बावजूद भी संवेदनशील स्थानों पर क्रैश बैरियर नहीं लगाए गए।
विज्ञापन
हादसे के बाद क्षेत्र में रोष है। लोगों का कहना है कि जहां तेज मोड़ और गहरी खाई है, वहां पैराफिट पर्याप्त नहीं हैं और क्रैश बैरियर बेहद जरूरी हैं, क्योंकि तेज रफ्तार वाहनों को रोक पाना मुश्किल होता है।
स्थानीय प्रतिनिधियों और यूनियन पदाधिकारियों ने भी विभाग पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि कई बार मांग करने के बावजूद केवल आश्वासन ही मिले हैं, जबकि धरातल पर काम नहीं हुआ।
लोक निर्माण विभाग बड़सर के तहत क्रैश बैरियर को लेकर शीघ्र ही कदम उठाए जाएंगे तथा जहां भी आवश्यकता है वहां पर क्रैश बैरियर लगाने के लिए एस्टीमेट बनाकर उच्चाधिकारियों को भेजा जाएगा। बजट मिलने के बाद सभी स्थानों पर बैरियर लगाए जाएंगे ताकि हादसों को रोका जा सके। डीसी ठाकुर, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग, बड़सर