{"_id":"6192986dcd2f244378214414","slug":"if-the-work-is-not-started-within-three-months-of-allotment-the-nagar-parishad-will-cancel-the-tender-hamirpur-hp-news-sml3903473132","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवंटन के तीन माह के भीतर काम शुरू नहीं किया तो नगर परिषद टेंडर करेगी रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवंटन के तीन माह के भीतर काम शुरू नहीं किया तो नगर परिषद टेंडर करेगी रद्द
विज्ञापन
नगर परिषद हमीरपुर की बैठक में भाग लेते पार्षद।
- फोटो : Hamirpur-HP
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। नगर परिषद हमीरपुर में मासिक बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष मनोज मिन्हास और ईओ किशोरी लाल ठाकुर ने की। इसमें शहर की समस्याओं और विकास कार्यों पर चर्चा की गई।
बैठक में निर्णय लिया कि टेंडर आवंटित होने के तीन माह के भीतर यदि ठेकेदार काम शुरू नहीं करता है तो उसका टेंडर रद्द कर दिया जाएगा। हमीरपुर शहर में तीन लाख रुपये से दो अत्याधुनिक शौचालय बनाए जाएंगे। बैठक में स्ट्रीट लाइट से जुड़े मुद्दे को भी प्रमुखता से उठाया गया। स्ट्रीट लाइट के बंद और शुरू होने की समयसारिणी में बदलाव को लेकर भी प्रस्ताव पारित किया गया।
मनोज कुमार मिन्हास ने कहा कि बैठक में मुख्य मुद्दा स्ट्रीट लाइट का रहा है। 18 विकास कार्यों के टेंडर हाल ही में नगर परिषद हमीरपुर की तरफ से अवार्ड किए हैं। उन्होंने कहा कि यदि तीन माह के भीतर इन कार्यों को ठेकेदार की तरफ से शुरू नहीं किया जाता है तो टेंडर रद्द कर दिया जाएगा। इसके अलावा स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था में सुधार को लेकर भी विस्तृत चर्चा हुई। शाम 5:30 बजे से सुबह 6:30 बजे तक स्ट्रीट लाइटें जलेंगी। वहीं नप के ईओ किशोरी लाल ठाकुर ने कहा कि बैठक में विकास मुद्दों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन
काम शुरू न करने पर पार्षद भड़के
वार्ड आठ के पार्षद विनय कुमार ने कहा कि नप के लगभग हर वार्ड में झूलों की मरम्मत और नए झूले लगाने के लिए प्रस्ताव रखा गया। सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए सार्वजनिक स्थानों पर घरों और दुकानों से एकत्र कूड़े की छंटाई एकांत में करने और इस काम को सुबह नौ बजे से पहले निपटाने का भी प्रस्ताव रखा गया है। टेंडर अवार्ड होने के बावजूद काम शुरू न होने पर विनय कुमार ने नगर परिषद को घेरा।
उन्होंने कहा कि जिन कार्यों के टेंडर हो चुके हैं वह अभी तक अवार्ड क्यों नहीं हुए? जिन कार्यों के टेंडर अवार्ड हुए हैं, वह कार्य अभी तक शुरू क्यों नहीं हुए। इन ठेकेदारों को नोटिस जारी किए जाएं। जो ठेकेदार तय समय में कार्य शुरू नहीं कर पाए, उन ठेकेदारों को जुर्माना लगाया जाए और टेंडर रद्द किए जाएं। शहर के सभी 11 वार्डों में जगह का चयन कर वहां पर बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले लगाए जाएं।