फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Hustle in the meeting of Sujanpur NP, SDM and President left the meeting, The agenda for the allocation of the shop was kept, the councilor raised the issue of allotting the vacant space, hamirpur news

सुजानपुर नप की बैठक में गहमागहमी, एसडीएम और अध्यक्ष ने छोड़ी बैठक

Tue, 10 Aug 2021 11:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
सुजानपुर(हमीरपुर)। नगर परिषद सुजानपुर की बैठक में एजेंडे के अलावा रखे गए अन्य मुद्दों को लेकर खूब गहमागहमी हुई। एजेंडे के मुद्दे का प्रस्ताव पारित होने के साथ ही नोकझोंक व मामला गरमाते देख उपमंडल अधिकारी नागरिक शिल्पी बेक्टा और नगर परिषद अध्यक्ष बीना धीमान बैठक हाल से बाहर आ गए। अन्य भाजपा समर्थित पार्षद चर्चा करते रहे। मंगलवार को नगर परिषद की बैठक उपमंडल अधिकारी नागरिक शिल्पी बेक्टा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। नगर परिषद सुजानपुर में नए मनोनीत पार्षदों के मनोनयन के साथ ही अब लोगों को रिझाने की कवायद शुरू हो गई है। हालांकि मात्र एक दुकान के आवंटन का खास तौर पर बैठक में एजेंडा रखा गया था, लेकिन नवनिर्मित दुकानों के निर्माण के बाद खाली बची जगह पर नए व पुराने दुकानदारों को बैठने की इजाजत देने का मुद्दा भी बैठक में उठाया गया। जिसे लेकर पार्षदों की आपस में खूब नोकझोंक हुई।
विज्ञापन

खाली जगह पर कुछ पुराने व कुछ नए दुकानदारों के आवेदन को लेकर भाजपा के पार्षद अंकुश गुप्ता ने मुद्दा उठाया। वहीं दूसरी ओर नगर परिषद अध्यक्ष बीना धीमान व कांग्रेस समर्थित पार्षद मनीष गुप्ता का कहना था कि उनके पास ऐसे कई आवेदन आए हैं, लेकिन पहले पुराने लोगों को प्राथमिकता दी जाए या फिर उनके पास भी जो आवेदन आए हैं, उनको भी इजाजत दी जाए। इसी बात को लेकर गहमागहमी शुरू हो गई। जिसमें पार्षदों ने बैठक हाल में बेंच थपथपाना शुरू कर दिए। लंबी बहस को देखकर उपमंडल अधिकारी नागरिक शिल्पी बेक्टा, नगर परिषद अध्यक्ष बीना धीमान भी बैठक हाल से बाहर आ गए। नगर परिषद अध्यक्ष बीना धीमान ने बताया कि जिस एजेंडा को लेकर बैठक रखी थी, उसके प्रस्ताव को पारित कर दिया गया है। उन्होंने इस बात को माना कि बैठक में पार्षदों में गहमागहमी हुई है। बैठक में नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी संजय कुमार, उपाध्यक्ष पवन कुमार, पार्षद अंकुश गुप्ता, पार्षद शकुंतला देवी, पार्षद नीता सुडियाल, पार्षद लता ठाकुर, पार्षद अनिता मेहरा, तिलक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed