{"_id":"61ba2ff4179e1820551e2aca","slug":"hundred-boxes-of-illegal-liquor-caught-from-203-grams-of-charas-and-trolley-in-bhoranj-hamirpur-hp-news-sml3935488195","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोरंज में 203 ग्राम चरस और ट्राले से सौ पेटी अवैध शराब पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोरंज में 203 ग्राम चरस और ट्राले से सौ पेटी अवैध शराब पकड़ी
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। पुलिस थाना भोरंज के तहत पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में 203 ग्राम चरस और सौ पेटी अवैध देसी शराब की बरामद की है। पुलिस ने दोनों मामले दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। भोरंज पुलिस ने मंगलवार रात को राजकुमार पुत्र दीनानाथ गांव रूड़ान डाकघर बलोह तहसील टौणी देवी जिला हमीरपुर के घर से शक के आधार पर तलाशी के दौरान 203 ग्राम चरस बरामद की है।
वहीं, पुलिस ने उपमंडल भोरंज के झरलोग गांव के पास एक ट्राले से 100 पेटी अवैध देसी शराब पकड़ी है। चालक की पहचान चमन लाल निवासी गांव जजरोता डाकघर बाल्ट तहसील बल्ह जिला मंडी के रूप में हुई है। शराब से लदा यह ट्राला भोटा से जाहू की तरफ जा रहा था। मंगलवार रात को नाके के दौरान पुलिस ने जांच के लिए ट्राले को रोका। तलाशी के दौरान पुलिस ने ट्राले से 100 पेटी शराब बरामद की। जिसका लाइसेंस या परमिट नहीं पाया गया। इस बारे में भोरंज थाना प्रभारी जगपाल ने बताया कि चरस रखने के आरोपी को कोर्ट में पेश किया जा रहा है। दोनों मामले दर्जकर छानबीन की जा रही है।