फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   HRTC management should fulfill the demands before March 6: Vinay

एचआरटीसी प्रबंधन छह मार्च से पहले मांगें पूरी करे : विनय

Sat, 01 Mar 2025 12:39 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 01 Mar 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
HRTC management should fulfill the demands before March 6: Vinay
बस अड्डा हमीरपुर में चालक-परिचालक निगम प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए। संवाद
हमीरपुर। जन जागरण अभियान के तहत एचआरटीसी के चालक-परिचालक हर डिपो में मांगें पूरी न होने के कारण रोष प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को हमीरपुर बस अड्डा में चालकों-परिचालकों ने गेट मीटिंग कर एचआरटीसी प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। चालक यूनियन हमीरपुर के प्रधान विनय कुमार ने कहा कि एचआरटीसी के चालकों-परिचालकों ने प्रदेश सरकार को उनकी देनदारियां देने के लिए छह मार्च तक समय दिया है। छह मार्च तक देनदारियां नहीं दी जाती हैं तो चालक-परिचालक किसी भी हद तक गुजरने को तैयार होंगे। उन्होंने कहा कि एचआरटीसी के चालकों और परिचालकों का 65 माह का ओवरटाइम, डीए का एरियर, 4-9-14 का एरियर लंबित पड़ा है। निगम प्रबंधन और सरकार उन्हें केवल झूठे आश्वासन दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि छह मार्च के बाद ही निर्णय लिया जाएगा कि उन्होंने गाड़ियां रोकनी हैं, रात्रि सेवाओं को बंद करना है, काम छोड़ना है या चक्का जाम करना है। कई विकल्प मौजूद हैं। प्रदेश कार्यकारिणी जो भी निर्णय लेगी, उसी मुताबिक कार्य होगा। इस दौरान परिचालक यूनियन हमीरपुर के प्रधान पवन कुमार, बलवीर, राजकुमार सहित अन्य चालक-परिचालक मौजूद रहेे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed