फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   hrtc bus donductor and inspector indulge in conflict

टिकट काटने को लेकर एचआरटीसी परिचालक और निरीक्षक में विवाद

Fri, 29 Jul 2022 07:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jul 2022 07:54 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। उपमंडल सुजानपुर के जियाणा गांव के पास एचआरटीसी ऊना डिपो की बस के परिचालक और निरीक्षक के बीच टिकट काटने को लेकर विवाद हो गया। परिचालक ने इस घटना का वीडियो भी बना लिया है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें निरीक्षक ने रूट पर जा रही बस में सवार यात्रियों के टिकट कटे न होने पर परिचालक से सवाल उठाए। इस पर परिचालक ने कहा कि सभी सवारियों के टिकट कटे हैं और जो सवारियां बची हैं वे पिछले चौक जियाणा में ही बैठी हैं। ऐसे में परिचालक ने वीडियो बनाकर यात्रियों से भी उनकी टिकट कटने के बारे में पूछताछ की। इसमें यात्री परिचालक के साथ सहमति दिखाते दिख रहे हैं।
विज्ञापन

इस दौरान निरीक्षक और परिचालक के बीच बहस हो गई। परिचालक निरीक्षक पर अनुचित कार्रवाई करने का आरोप लगा रहा है, जबकि निरीक्षक भी उसे गलत टिकट काटने व कुछ यात्रियों के टिकट न काटने की बता कह रहा है। इस दौरान बस में सवार यात्री भी परेशान हुए। घटना वीरवार शाम करीब 4:00 बजे की है। वहीं वीडियो वायरल होते ही एचआरटीसी महकमे में भी हलचल मच गई है।
विज्ञापन

उधर, एचआरटीसी हमीरपुर डिपो के उपमंडलीय प्रबंधक विवेक लखनपाल ने कहा कि यह बस और परिचालक ऊना डिपो से संबंधित हैं। इस मामले में आगामी कार्रवाई ऊना डिपो ही करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed